Kerla Toursim: पर्यटकों के रोमांच में बढ़ोतरी करने के लिए केरल पर्यटन ने शुरू किए कई अभियान, जानें कैसे आप उठा सकेंगे लाभ https://ift.tt/EU8OSPV केरल इस वर्ष 2022 की पहली तिमाही में घरेलू पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से उत्साहित, केरल पर्यटन ने राज्य भर में नए गंतव्य स्थलों को खोजने और विकसित करने और कैंपस टूरिज्म क्लब बनाकर डेस्टिनेशन मैनेजमेट में छात्रों को शामिल करने की एक नई यात्रा शुरू की है। राज्य पर्यटन विभाग ने समग्र पर्यटन अनुभव को बढ़ाने के लिए कुछ डिजीटल सूचना प्लेटफॉर्म भी आरंभ किए है। सारा प्रबंध करने के बाद, देश-विदेश घूमने वाले यात्रियों से लेकर यूं ही झोला लटकाए यात्रा के लिए निकल पड़ने वाले पर्यटकों तक, सभी वर्गों के यात्रियों को केरल की रोमांचक यात्रा का एक अनुभव दिया जा सके, इसके लिए हाल ही में घोषित ‘डेस्टिनेशन चैलेंज' योजना में चार वर्षों में कम से कम 500 नए गंतव्यों को विकसित करने की योजना है। साथ ही, पर्यटन विभाग ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त रूप से चुनिंदा कॉलेजों में टूरिज्म क्लबों के गठन की घोषणा की, जिसका उद्देश्य छात्रों को अपने परिसरों के ...