हर 100 सेकंड में एक बच्चा HIV से संक्रमित हो रहा, कोरोनाकाल में 60% ट्रीटमेंट अटका; देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में
हर 100 सेकंड में एक बच्चा HIV से संक्रमित हो रहा, कोरोनाकाल में 60% ट्रीटमेंट अटका; देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में https://ift.tt/39xB1PY संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है, हर 100 सेकंड में एक बच्चा HIV से संक्रमित हो रहा है। पिछले साल दुनियाभर में HIV से 3,20,000 बच्चे और टीनएजर्स संक्रमित हुए। इनमें से 1,10,000 बच्चों की मौत हो गई। इसके बावजूद कोरोनाकाल में HIV के मरीजों के ट्रीटमेंट पर बुरा असर पड़ा है। मरीजों का ट्रीटमेंट छूटा और जांच भी ठप हुई। आज वर्ल्ड एड्स डे है, इस मौके पर जानिए कोरोनाकाल में HIV मरीजों पर क्या असर पड़ा.... कोरोना और HIV मरीजों की चुनौतियां, 4 बड़ी बातें 1. इलाज और टेस्टिंग 60 फीसदी तक घटी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनाकाल में HIV यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस से संक्रमित बच्चों के इलाज और टेस्टिंग में 60 फीसदी तक गिरावट आई। एंटी-रेट्रोवायरल थैरेपी भी 50 फीसदी मरीजों को नहीं दी जा सकी। बच्चों की टेस्टिंग भी 10 फीसदी कम हुई। पिछले कुछ महीनों में हालात सुधरे हैं लेकिन 2020 के टार्गेट से दूर हैं। 2. 73 देशों ने बताया, दवाओं क...