रोबोट से कोरोना की जांच कराने की तैयारी, यह ECG और ब्लड टेस्ट भी करता है; मास्क न पहनने पर टोकता है

रोबोट से कोरोना की जांच कराने की तैयारी, यह ECG और ब्लड टेस्ट भी करता है; मास्क न पहनने पर टोकता है

https://ift.tt/2V6Iehs

मिस्त्र में ऐसा रोबोट तैयार किया गया है जो कोविड-19 टेस्ट कर सकता है। इतना ही नहीं यह मरीज का तापमान चेक करता है और मास्क न पहनने वालों को चेतावनी भी देता है। कोविड टेस्ट के अलावा यह इकोकार्डियोग्राम (ECG), ब्लड टेस्ट और एक्स-रे भी करता है। जांच के परिणाम रोबोट के सीने पर लगी स्क्रीन पर भी देख सकते हैं।

रोबोट का चेहरा और हाथ इंसानों जैसे
इस रोबोट को उत्तरी काहिरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में तैयार किया गया है। इसका नाम Cira-03 रखा गया। इस रोबोट तैयार करने वाले महमूद अल-कौमी कहते हैं, यह वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करेगा। इसका चेहरा और हाथ इंसानों जैसे हैं। इसलिए यह ब्लड टेस्ट और ECG भी कर सकता है।

मरीज का रोबोट से डर को खत्म करने की कोशिश

मैंने इसे पूरी तरह से इंसानों की तरह दिखने वाला रोबोट बनाने की कोशिश की ताकि मरीज इससे डरें नहीं। उनका यह न लगे की कोई बक्सा उनके आगे पीछे घूम रहा है। मरीजों की तरह से पॉजिटिव रेस्पॉन्स से मैं खुश हूं।

ऐसे करता है टेस्टिंग
कोविड टेस्ट करने के लिए Cira-03 मरीज की ठोडी को ऊपर उठाता है और एक हाथ से स्वैब को मुंह में डालता है। इस पर सैम्पल लेता है। जिस हॉस्पिटल के इस रोबोट से जांच की जा रही है वहां के हेड अबु बक्र अल-मिही का कहना है, वे अभी तक रोबोट का इस्तेमाल लोगों का तापमान चेक करने के लिए कर रहे थे।

रोबोट तैयार करने वाल महमूद अल-कौमी टेस्टिंग करते हुए।

रोबोटिक टेस्टिंग से इसलिए संक्रमण का खतरा कम

रोबोट तैयार करने वाले महमूद अल-कौमी कहते हैं, इसे भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे बैंक, एयरपोर्ट और स्टेशन पर रखा जा सकता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम है क्योंकि इसे दूर बैठकर रिमोट से एक इंसान कंट्रोल कर सकता है। इसमें चार पहिए भी लगे हैं जिससे आसानी से एक से दूसरी जगह जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Egypt Second Coronavirus Wave News Update; Inventor Trials Robot That Can Test For Covid-19


दैनिक भास्कर,,1733

November 26, 2020 at 04:09PM

Dainik Bhaskar

https://ift.tt/1PKwoAf

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर