पहली बार देश में शहर के नाम पर रखा मेढ़क का नाम, गड्‌ढा खोदने के लिए जाना जाता है यह ब्राउन मेढक

पहली बार देश में शहर के नाम पर रखा मेढ़क का नाम, गड्‌ढा खोदने के लिए जाना जाता है यह ब्राउन मेढक

https://ift.tt/2VuyEp7

जमीन में गड्‌ढा खोदने वाले एक मेढक का नाम बेंगलुरु के नाम पर रखा गया है। इसे 2018 में खोजा गया था। यह पहली बार है जब देश किसी शहर के नाम पर मेढक का नाम रखा गया है।

मेढक की इस नई प्रजाति का नाम 'स्फेरोथिका बेंगलुरु' रखा गया है। इसे खोजने वाले माउंट कार्मल कॉलेज के प्रोफेसर दीपक पी. ने मेढक की तस्वीरें जुलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में भेजी हैं। इस पर और रिसर्च की जानी है।

मेढक का नामकरण करने वाली वैज्ञानिकों की टीम का कहना है, मेढकों के रहने की प्राकृतिक जगह को दोबारा तैयार करने की जरूरत है। यह मेढक बेंगलुरु शहर के राजनकुंटे में एक बंजर जगह पर मिला था।

वैज्ञानिकों ने इंसान में नया अंग खोजा, कहा; नाक के पिछले हिस्से में मिला यह अंग कैंसर के इलाज में मदद कर सकता है

भारत में जल-जमीन पर रहने वाले जीवों की खोज बढ़ीं
मेढक पर हुई रिसर्च इंटरनेशनल जर्नल जूटॉक्सा में पब्लिश हुई है। रिसर्च कहती है, जमीन और पानी दोनों जगह रहने वाले ऐसे एम्फीबियन्स जीवों की खोज भारत में पिछले कुछ सालों में बढ़ी हैं। वर्तमान में मिली मेढक की नई प्रजाति जमीन में गड्‌ढे खोदने के लिए जानी जाती है।

जंगल के बाहर मिल सकती है यह प्रजाति

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि मेढक की यह नई प्रजाति जंगलों के बाहर भी मिलेगी और खासतौर पर शहरों में इनकी संख्या ज्यादा हो सकती है। प्रो. दीपक कहते हैं, मेरा बचपन इसी शहर में गुजरा है और मैंने इसी शहर में अनोखे मेढक की खोज की, इससे मैं काफी खुश हूं।

16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाली एक बस ड्राइवर की बेटी ने 56 साल पहले खोजा था पहला ह्यूमन कोरोनावायरस

इसे सुरक्षित रखना बड़ी जिम्मेदारी
प्रो. दीपक कहते हैं, इस प्रजाति को सुरक्षित रखना और इसके लिए रहने लायक जगह तैयार करना हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। हम देश में और नई प्रजातियां खोजने की कोशिश में जुटे हैं। देश के सबसे तेज विकसित होने वाले शहरों में नई प्रजाति खोजने की कोशिश कर रहे हैं। यह काफी चैलेंजिंग भी है।

40 सेकंड तक हाथ धोने की प्रथा शुरु कराने और गर्भवती महिलाओं की जान बचाने वाले डॉ. इग्नाज को गूगल ने किया याद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burrowing Frog: New Species Burrowing Frog Named It Sphaerotheca Bengaluru | All You Need To Know


दैनिक भास्कर,,1733

November 30, 2020 at 01:55PM

Dainik Bhaskar

https://ift.tt/1PKwoAf

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर