अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं का दावा- बच्चों में कोरोना से मौत का खतरा काफी कम, संक्रमण के बाद ज्यादातर बच्चों में हल्के लक्षण दिखते हैं

अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं का दावा- बच्चों में कोरोना से मौत का खतरा काफी कम, संक्रमण के बाद ज्यादातर बच्चों में हल्के लक्षण दिखते हैं

https://ift.tt/2BLxbDU

बच्चों में कोरोना का संक्रमण होता है तो मौत का खतरा बेहद कम है। ज्यादातर बच्चों में संक्रमण के बाद हल्के लक्षण दिखते हैं। यह दावा ब्रिटेन, यूरोप, स्पेन और ऑस्ट्रिया के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ताओं ने 3 से 18 साल के 585 कोरोना पीड़ितों पर रिसर्च की। रिसर्च 82 अस्पतालों में 1 से 24 अप्रैल के बीच की गई, जब यूरोप में महामारी अपने चरम पर थी। रिसर्च में सामने आया कि 62 फीसदी मरीजों को ही हॉस्पिटल में भर्ती करने की नौबत आई। वहीं, मात्र 8 फीसदी को आईसीयू की जरूरत पड़ी।

बच्चे मामूली तौर पर बीमार पड़ रहे हैं

रिसर्च द लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलेसेंट हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ता मार्क टेब्रूगेका कहना है कि हमारी रिसर्च कोविड-19 का बच्चों और किशोरों से कितना कनेक्शन है, यह बताती है। इनमें कोरोना से मौत का खबरा सबसे कम है।ज्यादातर बच्चे मामूली तौर पर बीमार पड़ते हैं।

50 फीसदी कोरेस्पिरेट्री ट्रैक्ट का संक्रमण हुआ

शोधकर्ताओं के मुताबिक,अब तक इतनी ज्यादा संख्या में बच्चों में कोरोना के मामले नहीं आए कि उन्हें आईसीयू की जरूरत पडे। रिसर्च में शामिल कोरोना से पीड़ित 582 बच्चों में 25 फीसदी तो ऐसे थे जो पहले से ही किसी न किसी समस्या से जूझ रहे थे। 379 मरीजों में बुखार जैसे लक्षण दिखे। करीब 50 फीसदी मरीजों के रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट में संक्रमण हुआ। इनमें मात्र 25 फीसदी ही निमोनिया से जूझे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Most children have mild form of Covid-19, face minute risk of death, Lancet study finds


दैनिक भास्कर,,1733

June 27, 2020 at 04:14PM

Dainik Bhaskar

https://ift.tt/1PKwoAf

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर