18 फीट 8 इंच ऊंचाई के साथ 12 वर्षीय जिराफ सबसे ऊंचा, गिनीज ने कहा, इसकी लम्बाई को मापने के लिए विशेष खंभा बनाया गया

18 फीट 8 इंच ऊंचाई के साथ 12 वर्षीय जिराफ सबसे ऊंचा, गिनीज ने कहा, इसकी लम्बाई को मापने के लिए विशेष खंभा बनाया गया

https://ift.tt/313nv0J

ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में रहने वाले 12 साल के जिराफ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जिराफ का नाम फॉरेस्ट है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने फॉरेस्ट को दुनिया का सबसे ऊंचा ​जीवित जिराफ घोषित किया है। इसकी लम्बाई 18 फीट 8 इंच है। गिनीज के मुताबिक, जिराफ की लम्बाई को नापना बेहद मुश्किल रहा। इसके लिए स्टाफ को एक विशेष नाप वाला खंभा बनाना। यह जिराफ क्वींसलैंड के ऑस्ट्रेलिया जू में रहता है।,

संरक्षणकर्ता स्टीव इरविन का परिवार करता है देखरेख
क्वींसलैंड के ऑस्ट्रेलिया जू का संचालन दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणवादी स्टीव इरविन का परिवार करता है। फॉरेस्ट ने जब गिनीज रिकॉर्ड बनाया तो इसकी घोषणा उनकी बेटी बिंडी इरविन ने की। यहां के चिड़ियाघर में हर साल 7 लाख लोग आते हैं।

फॉरेस्ट का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था
बिंडी कहती हैं कि इस जिराफ का जन्म 2007 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जू में हुआ था और दो साल बाद इसे नए घर में ट्रांसफर किया गया था। यह काफी ऊंचा है। इसकी ऊंचाई दूसरे दो जिराफ पर भारी पड़ती है। यह हमारे चिड़ियाघर का एकमात्र मेल जिराफ है।

कोशिश रहेगी की इसकी अगली पीढ़ियां यहां जन्म लें
वह कहती हैं कि हमें फॉरेस्ट पर गर्व है कि उसने गिनीज रिकॉर्ड बनाया। अगली बार जब आएं तो फॉरेस्ट से जरूर मिलें। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इस प्रजाति की बेहतर देख करें और इसकी अगली पीढ़ियां यहां जन्म लें।

काफी मुश्किल रहा जिराफ को नापना
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, इसे दुनिया का सबसे ऊंचा जिराफ घोषित करने की प्रक्रिया काफी चुनौती भरी रही। हमारे स्टाफ को इसके लिए विशेष खम्भा तैयार करना पड़ा। इस पूरी तैयारी में काफी समय लगा। वीडियो को कैप्चर करने में महीनों लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
World's Tallest Giraffe Australia Update | 12-year-old Giraffe Forest Living In Australia's Zoo Set A Guinness World Record


दैनिक भास्कर,,1733

July 31, 2020 at 07:18PM

Dainik Bhaskar

https://ift.tt/1PKwoAf

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर