सर्दी में वेजिटेबल सूप, जिंजर वॉटर और स्मूदीज से पानी की कमी पूरी करें, ये इम्युनिटी बढ़ाएंगे और थकान घटाएंगे
https://ift.tt/3plmzzr
सर्दियों में आप भी उन लोगों में से एक हैं जो पानी कम पीते हैं तो पहले इसके नुकसान समझिए। थका हुआ महसूस करना, चक्कर आना, स्किन में ड्रायनेस बढ़ना और यूरिन का रंग पीला पड़ना, इसके लक्षण हैं।
सर्दियों में आप भी इन लक्षणों का सामना कर रहे हैं तो रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी वेजिटेबल सूप, स्मूदीज और हर्बल चाय से भी पूरी की जा सकती है। क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट सुरभि पारीक बता रही हैं, सर्दियों में कैसे पानी की कमी पूरी करें...
4 चीजें जो स्वाद और इम्युनिटी बढ़ाएंगी और पानी की कमी पूरी करेंगी
वेजिटेबल सूप रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाएगा

सर्दियों में लोगों को गर्म चीजें खाना पसंद है। इसका सबसे बेहतर विकल्प है, वेजिटेबल सूप। इसके लिए टमाटर, अदरक, गाजर, लहसुन और पत्तागोभी को सूप में शामिल कर सकते हैं। इसमें पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं। सूप बनाते समय उसमें सीमित मात्रा में कालीमिर्च और दालचीनी पाउडर का प्रयोग करें। यह कई तरह से फायदा पहुंचाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करेगा। पानी की कमी नहीं होने देगा और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाएगा।

पानी पीने का मन नहीं तो उसमें मिलाएं नींबू, तुलसी और अदरक
न्यूट्रिशनिस्ट सुरभि पारीक कहती हैं, जितना पानी आप गर्मी में पीते हैं, सर्दी में भी उतना ही पानी लेना चाहिए। अगर दिनभर में 8 से 10 गिलास सादा पानी नहीं ले पा रहे हैं तो इसमें नींबू का रस डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा पानी को गर्म करें और गिलास में निकालने के बाद उसमें तुलसी की 4 से 5 पत्तियां डालकर पी सकते हैं।
जिंजर वॉटर भी चाय और पानी का बेहतरीन विकल्प है। इसे तैयार करने के लिए एक गिलास पानी लें और उबालें। उबलने पर अदरक को कसकर छोटे-छोटे टुकड़ों में डालें। 10 मिनट तक उबलने के बाद इसे छानें और नींबू के टुकड़े काटकर इसमें डालें और पिएं।
दिन में दो बार ग्रीन टी ले सकते हैं
दिन में दो बार ग्रीन टी ले सकते हैं। ये पानी की कमी पूरी करने के साथ स्किन को चमकदार बनाती है और कैंसर से बचाने में भी मदद करती है। यह फैट भी घटाती है। एक बात का ध्यान रखें कि ग्रीन-टी दिन में दो कप से ज्यादा न लें।

वेजिटेबल और फ्रूट स्मूदीज लें लेकिन इसे छानें नहीं
न्यूट्रिशनिस्ट सुरभि पारीक कहती हैं, घर पर आसानी से दो तरह से स्मूदीज बना सकते हैं। वेजिटेबल और फ्रूट स्मूदीज। वेजिटेबल स्मूदीज बनाने के लिए गाजर, खीरा, चुकंदर, टमाटर जैसी सब्जियों को ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें। इसमें नमक और नींबू डाल कर पी सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे छानना नहीं है वरना फायबर कम हो जाता है। ये कई तरह के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं और कब्ज से भी बचाते हैं।
3 बड़े फायदे : सर्दियों में पानी पीना क्यों जरूरी
- स्किन की चमक बढ़ेगी: सर्दियों में पानी की कमी होने पर स्किन की नमी खत्म होने लगती है और ड्रायनेस बढ़ती है। इसलिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
- कब्ज नहीं होगा: अक्सर इस मौसम में लोग मोटा अनाज खाते हैं और पानी कम पीते हैं। नतीजा, कब्ज की समस्या बढ़ती है, इसलिए पानी की कमी न होने दें।
- बीमारियों का खतरा कम होगा : पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलता है और ऐसा होने पर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मोटा अनाज, लहसुन-अदरक और गुड़ लें
बाल धोने से पहले सिर की स्किन पर तेल लगाएं, रुखापन घटाने के लिए तेल या सीरम इस्तेमाल करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दैनिक भास्कर,,1733
December 22, 2020 at 04:06PM
Dainik Bhaskar
https://ift.tt/1PKwoAf
Comments
Post a Comment