अमेरिका के वर्षावन में मिली फ्रेंच फ्राय जैसी दिखने वाली फूलों की प्रजाति

अमेरिका के वर्षावन में मिली फ्रेंच फ्राय जैसी दिखने वाली फूलों की प्रजाति

https://ift.tt/3pwDaQD

अमेरिका के वर्षावन में पौधों की नई प्रजाति मिली है। ये देखने में फ्रेंच फ्राय जैसी दिखती है। विशेषज्ञों का मानना है, यह अपनी तरह की दुनिया की पहली प्रजाति है। फूलों की इस नई किस्म का नाम सायनिया हेलुएनसिस है। हवाई के वर्षावनों में मिली इस प्रजाति का एक हिस्सा अलग किया गया है, इसे वैज्ञानिक नर्सरी में उगाएंगे।

जंगल की गहराई में मिला पौधा

हवाई के डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड नेचुरल रिसोर्सेस के पौधों के विशेषज्ञ मैथ्यु कीर का कहना है, ऐसे दुर्लभ पौधों को नर्सरी में लगाकर संरक्षित किया जा रहा है। इसकी खोज पौधों के विशेषज्ञ हैंक ओपनहीमर और उनकी टीम ने मिलकर की है। यह पौधा जंगह की गहराई में मिला है।

जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई।

इसे संरक्षित करने की तैयारी

एक्सपर्ट के मुताबिक, जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई। अभी तक दूसरी जगह पर यह प्रजाति नहीं मिल सकी है, इसलिए इसे संरक्षित करने की तैयारी चल रही है।

डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड नेचुरल रिसोर्सेस ने सोशल मीडिया पर इस पौधे की तस्वीरें शेयर कीं। बताया, कैसे ये पौधे ऊंचाई पर लम्बे समय से छिपे हुए थे। पौधों के विशेषज्ञ स्टीव पर्लमैन कहते हैं, 'धरती पर पौधों की ऐसी भी प्रजातियां हैं जिसे हमने आज तक नहीं देखा। इसलिए ऐसे पौधों के लिए हम सर्चिंग करते रहेंगे।'

पौधे को ढूंढने वाली टीम का कहना है, हवाई यूनिवर्सिटी के पौधों की प्रजाति को बचाने के लिए प्रोग्राम तैयार किया है। इसमें विलुप्ति की कगार पर खड़े 250 पौधों के नाम शामिल हैं। इसमें हाल ही में मिली नई प्रजाति का नाम भी शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Plant Species Found In Hawaii Called Cyanea Heluensis


दैनिक भास्कर,,1733

December 29, 2020 at 05:15PM

Dainik Bhaskar

https://ift.tt/1PKwoAf

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर