Merry Christmas 2020:ये टिप्स देंगे क्रिसमस ट्री को सुंदर लुक, देखते रह जाएंगे सब

Merry Christmas 2020:ये टिप्स देंगे क्रिसमस ट्री को सुंदर लुक, देखते रह जाएंगे सब

https://ift.tt/3pf7YoX

नई दिल्ली। Merry Christmas 2020: 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्यौहार इसाई धर्म का मुख्य त्योहारों में से एक है। जिसे हर धर्म के लोग काफी धूमधाम और जोर-शोर से मनाते हैं। इस मौके पर लोग अपने घरों पर क्रिसमस ट्री से सजाते हैं। जो दिखने में काफी खूबसूरत लगते है। आइए जानते हैं क्रिसमस ट्री सजाने के कुछ ख़ास टिप्स...

क्रिसमस ट्री रखने का कारण

मिस्र और रोम की प्राचीन सभ्‍यता से जुड़े लोग अपने घर के आसपास हमेशा हरे रहने वाले पेड़-पौधे लगाते और सजाते थे। उनका मानना था कि ऐसा करने से जादू-टोने का असर नहीं होता है, बुरी आत्माएं, भूत-प्रेत और बीमारियां दूर रहती हैं। प्राचीन मिस्र और रोम के लोग एवरग्रीन पौधों की ताकत और खूबसूरती पर यकीन करते थे।तब से लेकर आब तक लोग हर क्रिसमिस के दिन ऐसे पौधों को लाकर घर की शोभा बढ़ाते है।

क्रिसमस ट्री सजाने के कुछ ख़ास टिप्स

  • आप अपने घर पर क्रिसमस ट्री रख रहे है तो उस पर लाइट लगाने से पहले इस बात का विशेष ख्याल रखें कि ट्री की चौड़ाई और ऊंचाई ज्यादा ना हो। सफ़ेद जगमगाती लाइट्स लगाएं, क्योंकि यह लाइट पारंपरिक लगती हैं और एक नर्म और सुखद प्रभाव पैदा करती है। सजावट से पहले आपको क्रिसमस ट्री की पर भी गौर करने की जरूरत होती है।
  • छोटे क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए, छोटी लाइट्स वाले बल्ब्स का चुनाव करें जोकि शाखाओं पर देखने में सुन्दर लगें। वहीं किसी 6 फीट से बड़े क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए बड़े बल्बों का चुनाव करें।
  • क्रिसमस ट्री की सजावट करते समय ध्यान रखें कि पेड़ की शाखाएं ज्यादा घनी ना हों, ऐसे में पेड़ को सजाने के लिए काफी लाइट्स की जरूरत पड़ेगी।
  • आप अपने पेड़ को कमरे में किस जगह रखना चाहते हैं और प्लग सॉकेट से ये कितना दूर है। ताकि लाइट्स को कनेक्ट करने में दिक्कत न हो.
  • जिस कमरे में भी क्रिसमस ट्री की सजावट की है वहां इसे दीवार से सटाकर न रखें इसे दीवार से थोड़ा दूर रखें ताकि इसके चारों तरफ आप घूम सकें ताकि इसकी सजावट करते समय आपको परेशानी न हो।




December 22, 2020 at 07:37PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर