देश में नाक से दी जाने वाली वैक्सीन की तैयारी, भारत बायोटेक नागपुर में करेगा पहले और दूसरे चरण का ट्रायल

देश में नाक से दी जाने वाली वैक्सीन की तैयारी, भारत बायोटेक नागपुर में करेगा पहले और दूसरे चरण का ट्रायल

https://ift.tt/38ksxea

कोरोना से निपटने के लिए देश में जल्द ही नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन का ट्रायल शुरू होगा। इसे 'कोवैक्सीन' तैयार करने वाली हैदराबाद की कम्पनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है। नेजल वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण का ट्रायल नागपुर में होगा।

एक बार ही देना होगा डोज
भारत बायोटेक के फाउंडर डॉ. कृष्णा एल्ला के मुताबिक, नेजल वैक्सीन को एक बार देना होगा। अब तक हुई रिसर्च में यह बेहतर विकल्प साबित हुई है। इसके लिए हमनें वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैक्सीन के ट्रायल में करीब 45 वॉलंटियर्स का चुनाव किया जाएगा।

क्यों खास है नेजल वैक्सीन?
देश में अब तक भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' और सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' को इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। कोरोना की वैक्सीन का डोज हाथ पर इंजेक्शन लगातार दिया जा रहा है, लेकिन नेजल वैक्सीन नाक में स्प्रे के जरिए दी जाएगी।

वैज्ञानिकों का मानना है कि नाक के जरिए कोरोना शरीर में एंट्री करता और हालत बिगाड़ता है, इसलिए नेजल स्प्रे असरदार साबित हो सकती है।

इम्यून रिस्पॉन्स बेहतर होता है

वाशिंगटन स्कूल ऑफ मेडिसिन ने अपनी एक रिसर्च में नेजल वैक्सीन को बेहतर वैक्सीन बताया है। यूनिवर्सिटी की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोरोना की वैक्सीन नाक के जरिए दी जाती है तो इम्यून रिस्पॉन्स बेहतर होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preparations for the nasal vaccine in the country, India will conduct the first and second phase trials in Biotech Nagpur


दैनिक भास्कर,,1733

January 07, 2021 at 08:28PM

Dainik Bhaskar

https://ift.tt/1PKwoAf

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर