फुटवियर पहनते समय ध्यान रखें इन बातों का तो पैर दिखेंगे सुंदर

फुटवियर पहनते समय ध्यान रखें इन बातों का तो पैर दिखेंगे सुंदर

https://ift.tt/3asggoR

फुटवियर पहनते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फैशनेबल दिखने के साथ ही हेल्दी भी रहा जा सकता है। दरअसल फुटवीयर पहनते समय हम कुछ बहुत ही सामान्य सी बातों का ध्यान नहीं रख पाते और अनजाने में कई गंभीर बीमारियों को न्यौता दे देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जो आपको नए फुटवियर लेते या पहनते समय ध्यान रखनी चाहिए।

अमेजन करेगी भारत में शुरू करेगी करेगी मैन्युफैक्चरिंग, इस डिवाइस का करेगी निर्माण

जल्द आएंगे खास टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन, बैक पैनल पर भी मिलेगी स्क्रीन

  • ऊंची एड़ी पहननी ही है तो मोटे हील वाली पहनें, इससे सारा वजन एड़ी और अंगूठे पर नहीं पड़ेगा।
  • जूते ऐसे चुनें, जो पैरों को भी सांस लेने का मौका दें।
  • सिंथेटिक के बजाए प्राकृतिक मैटेरियल्स से बने जूते पहनें। खराब गुणवत्ता वाले जूतों का इस्तेमाल करने से पैरों को नुकसान पहुंचता है।
  • जूते खरीदने से पहले देख कर लें कि किस उपयोग के लिए उन्हें ले रहे हैं। जैसे, टहलने, दौडऩे, रोजमर्रा के लिए या फिर विशेष अवसर के लिए।
  • देर तक पैदल चलना या दौडऩा हो तो ऐसे जूते चुनें जो अंगूठे के पास चौड़े हों और सोल आरामदाक हो।
  • वेट ट्रेनिंग के लिए बेहद सादे और पतले सोल्स का चुनाव करें। सोल जितना पतला होगा, उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि वजन उठाते समय जमीन से पैरों का
    संपर्क अधिक होना चाहिए, ताकि संतुलन बना रहे।
  • यदि आपके पैरों का पंजा काफी चौड़ा है तो आगे से खुली हुई आरामदायक स्लीपर या लोफर सैंडल पहनना उचित रहता है।
  • कम हील्स वाले जूते ऑफिस के लिए आरामदेह होते हैं।
  • शाम की सैर के लिए आरामदायक प्लेटफॉर्म चुनें। कठोर सोल वाले जूते-चप्पल पहनने से बचें।




February 17, 2021 at 02:11PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर