घर पर भी आप आसानी से कर सकती हैं वैक्स, जानिए जरूरी टिप्स
घर पर भी आप आसानी से कर सकती हैं वैक्स, जानिए जरूरी टिप्स
https://ift.tt/3bfLcrE
February 17, 2021 at 02:35PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
https://ift.tt/3bfLcrE
हाथों या शरीर के किसी भी हिस्से के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग एक अच्छा तरीका है। आप चाहें तो घर पर आसानी-से वैक्स कर सकती हैं। ये बजट में भी रहेगा और कोरोना को देखते हुए सुरक्षित भी। वैक्स का सामान भी आप मार्केट से आसानी से ले सकती हैं। बस, कुछ सावधानियां रखें।
जल्द आएंगे खास टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन, बैक पैनल पर भी मिलेगी स्क्रीन
Live Meeting में पत्नी ने कर दिया Kiss, और फिर मच गया बवाल, देखें वीडियो
आवश्यक सामग्री
कोल्ड वैक्स, सूती कपड़े या बाजार की पट्टियां, टैल्कम पाउडर, एस्टिंजेट लोशन, क्लींजिंग क्रीम या कच्चा दूध और रूई के फाहे और गरम पानी
कुछ इस तरह करें वैक्सिंग
- शरीर के जिस हिस्से पर आपको वैक्स करना है, उस हिस्से को पहले क्लींजिंग क्रीम या फिर कच्चे दूध से साफ कर लें।
- इसके बाद इस हिस्से को पोंछकर सुखा लें। वैक्सिंग वाली जगह पर थोड़ा-सा कोई भी पाउडर छिडक़ें।
- वैक्स के डिब्बे को गरम पानी में रख दें इससे यह पिघलने लगेगा। इसके बाद बिना धार वाले चाकू से मोम लें और टैल्कम पाउडर लगे हिस्से पर लगाएं।
- इसके ऊपर पट्टी रखें। पट्टी का थोड़ा-सा हिस्सा खींचने के लिए बचा लें।
- कुछ मिनट बाद पट्टी को झटके के साथ खींचें। वैक्स किए भाग को स्पंज से थपथपा दें।
- अगर बाल पूरी तरह नहीं हटे हैं तो दोबारा उस बाल वाली जगह पर मोम लगाकर इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
February 17, 2021 at 02:35PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment