Relationship Tips: रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्यार जताना है जरूरी

Relationship Tips: रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्यार जताना है जरूरी

https://ift.tt/3scVikB

नई दिल्ली। पति पत्नि का रिश्ता प्यार, विश्वास की एक कच्ची डोर से बंधा होता है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही होने से रिश्ता बिखर जाता है। इसलिए रिश्ते को बनाए रखने के लिए पार्टनर से प्यार जताना और दिखाना काफी जरूरी होता है यदि पत्नि पत्नि के बीच छोटी सी भी नोकझोंक होती है तो बिना किसी अहम के एक दूसरे के साथ मिलकर मामले को प्यार से सुलझा लेना चाहिये। क्योकि प्यार में ही वो मजबूती होती है कि जिसके सामने पत्थर भी पिघल जाता है। प्यार जताने के लिए जरूरी नही है कि आप उन्हें मंहगे मंहगे गिफ्ट्स देंकर खुश रखें। कुछ बाते ऐसी भी होती है जो आपके पार्टनर को खुशी दे सकती हैं। जानिए इसके बारे में..

यह भी पढ़ें:- फैशन टिप्स: इन अभिनेत्रियों से जानें दुपट्टा कैरी करने के खास तरीके, दिखेंगी स्टाइलिश

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भरोसा जरूरी

प्यार का अहसास कराने से रिश्ते में मजबूती आती है। हर पार्टनर चाहता है कि उसका साथी हमेशा उसके पास रहे है। यह तभी होता है जब दोनों के बीच में प्यार होने के साथ भरोसा होता है। भरोसा एक रिश्ते की नींव होती है जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करती है। एक दूसरे के बीच भरोसा होने से दूरीयां भी कम हो जाती है।

मन की शंका होती है दूर

आज के समय की दौड़धूप में पति पत्नि को साथ रहने का समय ही नही मिलता ऐसे में जब भी आपको समय मिले फोन के द्वारा पति से प्यार को दो बातें जरूर करना चाहिए। ऐसे में आपके पार्टनर का अपने प्रति प्यार और ज्यादा बढ़ेगा। उसके मन की चिंता दूर होगी। उन्हें इस बात पर भरोसा हो जाता है कि आप सिर्फ उनकी फिक्र करती हैं इससे प्यार और सम्मान और अधिक बढ़ जाता है।

प्यार बढ़ाता है:

प्यार जताने से पति पत्नि के बीच का रिश्ताऔर अधिक गहरा हो जाता है। क्योकि जीवन के उतार चढ़ाव में प्यार ही ऐसी चीज है जो रिश्तों के बनाए रखने में मदद करती है। आपको जब भी मौका मिले अपने पार्टनर की तारीफ जरूर करें, ऐसा करने से पार्टनर का आपके प्रति प्यार और गहरा होगा। आपका रिश्ता भी लंबे समय तक चलेगा।

गलतफहमी होती है दूर:

पति पत्नि के बीच में किसी भी तरह की गलतफमी नही होनी चाहिए। क्योंकि एक छोटी सी वजह ही रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी होती है। इससे ना केवल रिश्ता टूटता है बल्कि इंसान भी जिंदगी से टूट जाता है। इसलिए आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर हर छोटी बड़ी समस्या को आपस में शेयर करके उसे प्यार से सुलझाए। प्यार दिखाने से गलतफहमी दूर हो सकती है।





March 18, 2021 at 08:47PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर