अपने वर्कप्लेस में दूसरों से शेयर न करें ये बातें

अपने वर्कप्लेस में दूसरों से शेयर न करें ये बातें

https://ift.tt/35z9FWE

ऑफिस में अक्सर देखने को मिलता है कि कर्मचारी चाहे महिला हो या पुरुष, काम के अलावा वे बातों में मशगूल दिखते हैं। इससे प्रोफेशनल लाइफ के तहत उनकी परफॉर्मेंस व छवि, दोनों खराब होती है, साथ ही पर्सनल लाइफ पर भी इसका असर पड़ सकता है। कोविडकाल में भी कई ऑफिस में कार्य चालू हैं। ऐसे में अपनी छवि और पर्सनल एवं प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखने के लिए वर्कप्लेस पर कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें ताकि अपनी परफॉर्मेंस बेहतर तरीके से दे पाएं।

यह भी पढ़ें : बच्चों को गुड टच-बेड टच के बारे में जागरूक कर रही राजस्थान की ये बेटी

पर्सनल बातें बिल्कुल शेयर न करें
पर्सनल लाइफ में हर कोई किसी न किसी परेशानी से जूझता है। इससे वह व्यक्ति मानसिक तौर पर डिप्रेशन से भी गुजर रहा होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी परेशानी हर किसी को बताएं। विशेषकर वर्कप्लेस पर केवल अपने काम पर फोकस करें। अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को दूसरों से साझा करने पर वे इसे गलत भी ले सकते हैं। हो सकता है, वे ये सब बातें जानकर आपकी कमजोरी का फायदा उठाएं। यदि आपको लगे कि आपका सहकर्मी अच्छा दोस्त है तो भी उससे पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें ऑफिस से बाहर करें और या फिर ब्रेकटाइम में करें ताकि इसका असर काम पर न पड़ सके। वहीं यदि आप किसी बड़ी समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में कुछ दिन का अवकाश लेकर समस्या का समाधान सोचें, ताकि वर्क लाइफ पर असर न पड़े।

यह भी पढ़ें : सरकारी योजनाओं को लिए जरुरी हो सकता है वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र !

बुराइयों से बचें
ऑ फिस कल्चर में दूसरों की बुराई, गॉसिप या पॉलिटिक्स करना आम बात है। लेकिन ऐसी बातें सिर्फ आप तक और फिर जिसे आपने बताई है, उस तक सीमित नहीं होती। ये बातें एक व्यक्ति से दूसरे तक आसानी से ट्रांसफर होती हैं। घूम फिरकर जब बातें बॉस तक जाती हैं तो इससे आपकी गलत छवि बनती है और परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है।





June 18, 2021 at 12:37PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर