क्या आप जानते हैं कि मैगी का आविष्कार कैसे और कब हुआ

क्या आप जानते हैं कि मैगी का आविष्कार कैसे और कब हुआ

https://ift.tt/3BJQUOV

अगर हम देश में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले खाने की बात करें तो हमारे सामने एक लंबी चौड़ी लिस्ट तैयार हो जाती है। इसी लिस्ट में अगर मैगी का नाम जुड़ा हो तो यह गलत नहीं होगा। देश में मैगी चाहें बच्चों को देदो या बड़ों को सभी बहुत खुशी से इसे खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि मैगी बनाने (Maggi invented) का इडिया पहली बार किसके दिमाग में आया होगा। आइए इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं।

दरअसल मैगी बनाने का आइडिया पहली बार एक स्विट्ज़रलैंड के Julius Michael Johannes Maggi को आया था, जो एक Entrepreneur थे। 1860 में उन्होंने पैक्ड फ़ूड के मार्केट में कुछ नया करने की ठानी। ये वो समय था जब स्विट्ज़रलैंड का मील उद्योग बहुत बुरे दौर से गुज़र रहा था। इसलिए Julius एक चिकित्सक Fridolin Schuler के साथ मिलकर एक रेडीमेड फ़ूड बनाने में जुट गए। ऐसा फ़ूड जो रेडी टू ईट मतलब जो झटपट तैयार हो जाए।

यह भी पढ़ें:-अब मैगी में निकला फंगस

उन्होंने पहले जो दो प्रोडक्ट बनाए वो मार्केट में नहीं चले। मगर Julius ने हार नहीं मानी। 1886 में उन्होंने आटा तैयार किया जो दाल और अलग-अलग प्रकार के अनाज से बना था। इससे बने नूडल्स और इनमें कुछ सब्ज़ियों को मिलाकर एक रेडी टू यूज़ सूप तैयार किया। ये पौष्टिक भी था और झटपट तैयार हो जाता था।

अब बारी आई इस प्रोडक्ट को नाम देने की तब उन्होंने इसे अपना ही नाम दे दिया और इस तरह मैगी अस्तित्व में आई। चूंकि इसे वर्किंग क्लास के लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया था तो स्विट्ज़रलैंड की सरकार ने इसे सपोर्ट किया। इसकी मदद से सरकार महिलाओं को बाहर निकलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती थी। उस समय महिलाओं ने पुरुषों की तरह ही नौकरी करना शुरू ही किया था।

यह भी पढ़ें:-मैगी खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बिमार

इस तरह सरकार की मदद से Julius ने मैगी ब्रैंड के नाम से ही कई अलग- अलग प्रकार के सूप मार्केट में उतारे। वो भी मैगी जितने पसंद किए गए। इसके बाद मैगी एक फ़ेमस ब्रैंड बन चुका था। इसकी सफ़लता को देखते हुए उन्होंने पेरिस, बर्लिन, सिंगेन, वियना(Vienna), लंदन और कुछ अमेरिकी शहरों में भी मैगी को बेचना शुरू कर दिया था।

1947 में Nestlé ने मैगी का अधिग्रहण कर लिया और 1983 में इसे भारत में पहली बार इंट्रोड्यूस किया गया। पूरी दुनिया में मशहूर दो मिनट में तैयार होने वाले ये नूडल्स भारत में आते ही मार्केट पर छा गए। लोगों को इसका स्वाद और झटपट तैयार होने वाला तरीका बहुत पसंद आया। आज भी हमारे देश में करोड़ों लोगों का फ़ेवरेट फ़ूड है मैगी।





July 27, 2021 at 05:38PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर