भारत में हर महीने 5 लाख यूजर क्यों छोडऩा चाहते हैं सोशल मीडिया

भारत में हर महीने 5 लाख यूजर क्यों छोडऩा चाहते हैं सोशल मीडिया

https://ift.tt/2ViOaI1

इंटरनेट और मोबाइल क्रांति से जहां सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, वहीं सामाजिक और पारस्परिक जुड़ाव कम होने से आहत एक बड़ा वर्ग इससे छुटकारा पाना चाहता है। डिजिटल मार्केटिंग कंपनी रिबूट ऑनलाइन के रिसर्च में सामने आया है कि भारत में हर माह करीब पांच लाख लोग सोशल मीडिया छोडऩा चाहते हैं। देश में करीब 75 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। सोशल मीडिया छोडऩे के इच्छुक लोगों ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट से किसी के जीवन, टैलेंट, फिटनेस का चमकीला पहलू ही सामने आ पाता है। कोपनहेगन स्थित हैप्पीनेस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्ययन में सामने आया कि सि

इसलिए हो रहा मोहभंग
रिश्तों के लिए समय नहीं
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में लोग संपर्क बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े थे, लेकिन लोग खुद तक सिमट गए। व्यक्तिगत संबंधों को समय नहीं दे पाने से रिश्तों की मिठास कम हो रही है।

40 फीसदी घट जाती है उत्पादकता
अमरीकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक चलाते हुए जब कोई अन्य काम करता है तो उसकी प्रोडक्टिविटी 40 फीसदी तक कम हो जाती है।

बेहतरी के लिए हो इस्तेमाल
विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट के युग में सोशल मीडिया से दूर रह पाना संभव नहीं है। इसलिए इसका इस्तेमाल क्रिएटिविटी बढ़ाने, ब्रांडिंग, रोजगार और अध्ययन के लिए किया जाना चाहिए।

कैसे छोड़ें लत
स्क्रीन की बजाय आसपास के पर्यावरण और रिश्तों की खूबसूरती पर ध्यान दें। नोटिफिकेशन से मन इस ओर खिंचता है, इसलिए इसे बंद कर सकते हैं। सिर्फ 7 दिनों के लिए सोशल मीडिया छोडऩे वाले लोगों की खुशी बढ़ी और उनके गुस्से और अकेलेपन की भावना में कमी आई है।





August 04, 2021 at 12:30AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर