Real life Prince of India: आज भी वही है उनकी शान

Real life Prince of India: आज भी वही है उनकी शान

https://ift.tt/3An8UNQ

नई दिल्ली। Real life Prince of India: बचपन में अगर आपने किसी से कहानी सुननी चाही होगी तो उन्होंने अक्सर आपको राजा-रानियों की कहानियां तो सुनाई ही होंगी। उनके रहन सहन, खान पान, बड़े-बड़े आलिशान महलों के बारे में भी सुनकर अक्सर हम चौंक जाया करते थे। साथ ही अगर आपने राजा-महाराजाओं की फिल्में भी देखी होंगी तो उनमे भी आपको शाही आन-बान-शान का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। जैसे की अगर हम बात करें फिल्म जोधा अकबर की या फिर विवादों में रहने वाली फिल्म पद्मावत की तो इनमें भी हमें भरपूर शाही शान-ओ-शौकत देखने को मिलती है। य़ह बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम आज आपको ना तो फ़िल्मों के और ना ही कहानियों के बल्कि देश में रह रहे कुछ असली राजाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:-मेगन को प्रिंस के लिए पसंद आई य़ह खास चीज

महाराजा पद्मनाभ सिंह

Maharaja padmanabh Singh

युवा भारतीय राजकुमार, महाराजा पद्मनाभ सिंह एक आधुनिक रियासत वाली ज़िंदगी जीते हैं। 2011 में महाराजा पद्मनाभ सिंह को राजा का ताज पहनाया गया था। महज़ 13 साल की उम्र में वो सुर्खियों में छा गए थे। जयपुर के सिटी पैलेस में रहने वाले महाराजा पद्मनाभ सिंह अभी भी बिल्कुल वैसी ही ज़िंदगी जीते हैं, जैसे कि हम फ़िल्मों में देखते हैं।

युवराज लक्ष्यराज सिंह

Yuvraj lakshyaraj Singh

भारतीय राजकुमारों की लिस्ट में युवराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का नाम भी आता है, जो कि एक बेहद भव्य जीवन जीते हैं। उदयपुर सिटी पैलेस उनका निवास स्थान और साथ ही बता दें कि वो RH Group के अंदर आने वाले सभी होटलों के समूह को भी नियंत्रित करते हैं।

यह भी पढ़े:-जानिए प्रिंस सलमान के साथ क्या हुआ

युवराज शिवराज सिंह

yuvraj Shivraj Singh

युवराज शिवराज सिंह जोधपुर पर शासन करने वाले राठौर वंश के वंशज हैं और उम्मेद भवन पैलेस के मालिक भी। जानकारी के लिए बता दें कि ये वही उम्मेद भवन है, जहां से बॉलीवुड एक्ट्रिस प्रियंका चोपड़ा की शादी हुई थी।

महाआर्यमन सिंधिया

Mahanaryaman Scindia

महाआर्यमन सिंधिया ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। 24 साल के महाआर्यमन ग्वालियर राजघराने की चौथी पीढ़ी से हैं, जो अभी राजनीति सीख रहे हैं।

यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियारी

Maharaja Yaduveer Krishnadatta Chamaraja

मैसूर राज्य के शासक और वाडियार वंश के राजा यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार शानदार और भव्य मैसूर महल में रहते हैं, जो कि 72 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है। बता दें कि 23 साल की उम्र में एक राजा के रूप में उनका राज्याभिषेक किया गया था।





August 07, 2021 at 02:13PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर