Tokyo Paralympic 2020: पैरालंपिक 2020 का जश्न मनाने के लिए वापस लाया गूगल अपना सबसे बड़ा डूडल गेम 'Doodle Champion Island'

Tokyo Paralympic 2020: पैरालंपिक 2020 का जश्न मनाने के लिए वापस लाया गूगल अपना सबसे बड़ा डूडल गेम 'Doodle Champion Island'

https://ift.tt/3kkY4kY

नई दिल्ली। Tokyo Paralympic 2020. टोक्यो ओलंपिक 2020 के सफल आयोजन के बाद टोक्‍यो में मंगलवार यानि आज से पैरालंपिक टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। ऐसे में गूगल (Google) अपना अब तक का सबसे बड़ा डूडल गेम (Doodle game) डूडल चैंपियन आइलैंड (Doodle Champion Island) वापस लाया है। बताया गया कि यह खेल मूल रूप से ओलंपिक की भावना का जश्न मनाने के लिए डिजाइन और लॉन्च किया गया था। बता दें कि टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त 2021 -5 सितंबर 2021 के बीच किया जाएगा।

कैसे शुरू होगा ये गेम

गूगल का यह डूडल गेम तब शुरू होता है जब आप सर्च होमपेज पर जाते हैं और वहां दिख रहे डूडल पर क्लिक करते हैं। इस गेम का मुख्य पात्र लकी, आपको एक ऐसे द्वीप पर पहुँचाता है, जहाँ एक खेल उत्सव चल रहा है। यह आज से शुरू हो रहे टोक्यो पैरालिम्पिक्स को चित्रित करने का एक तरीका है। बता दें कि इस डूडल चैंपियन द्वीप में सात खेल मिनी-गेम, दिग्गज प्रतिद्वंद्वी और दर्जनों साहसी साइड क्वेस्ट हैं

यह भी पढ़ें: बिना डाउनलोड किए कैसे खेल सकते हैं Free Fire गेम, यहां जानिए पूरी डिटेल

बता दे कि गूगल द्वारा फिर से लॉन्च किए गए इस गेम में कुछ बोनस स्तर और ब्रांड मेव साइड क्वेस्ट भी पेश किए हैं। वहीं यदि आप सभी नए Google डूडल गेम का अनुभव लेना चाहते हैं, तो बस www.google.com पर लॉग ऑन करें। इसके बाद गूगल डूडल पर क्लिक करें और खेलना शुरू करें।

टोक्यो ओलंपिक के मौके पर गूगल ने लॉन्च किया था ये गेम

गौरतलब है कि इससे पहले गूगल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 का आगाज के मौके पर अपना डूडल गेम 'Doodle Champion Island' लॉन्च किया था। इसमें सात मिनी गेम्स, लीजेंडरी प्रतिद्वंद्विंयों औऱ दर्जनों प्रतियोगिता को एनिमेटेड रूप में थे। इसमें यूजर को रियल टाइम लीडरबोर्ड के साथ नींजा कैट गेम खेलने की सुविधा दी गई थी। यूजर चार टीम ब्ल्यू, ग्रीन, येलो और रेड के साथ गेम खेल सकता है। जिन सात मिनी गेम्स टेबल टेनिस, स्केटबॉर्डिंग, तीरंदाजी, रग्बी, तैराकी, क्लाइंबिंग और मैराथन थे।





August 24, 2021 at 08:14AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर