Bad Habits Of Morning: सुबह उठते ही न करें ये काम शरीर को हो सकता है नुकसान
https://ift.tt/39ag1gG
नई दिल्ली। Bad Habits Of Morning: यदि आप सुबह उठते ही अपनी सेहत की केयर करने लगते हैं तो ये आपके सेहत के लिए तो अच्छा होता है। साथ ही साथ आप पूरे दिन फ्रेश फील करते हैं। वहीं यदि आप सुबह उठते ही फ़ोन या लैपटॉप चलाने लग जाना, देर तक सोना,एक्सरसाइज न करना या बेड पर ही लेटे रहना। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं है। आप पूरे दिन खुद को थका हुआ और नींद में महसूस करेंगें। अपने काम पर भी अच्छे से फोकस नहीं कर पाएंगे। वहीं ये लाइफस्टाइल शरीर में अनेकों बीमारियां भी लेकर आ सकती हैं। इसलिए ऐसी लाइफस्टाइल को अवॉयड करने की जरूरत होती है। जो हमारी बॉडी के लिए ही नुकसानदायक हो।
तो चलिए आज हम आपको बताएंगें कि सुबह उठते ही कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। यदि आप भी करते हैं तो सतर्क हो जाइए।
सुबह उठते ही चाय या कॉफी का सेवन करना
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सुबह उठते ही तुरंत चाय या कॉफी पीते हैं। खाली पेट कैफीन का सेवन करना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इनके नुकसान की बात करें तो आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों का यही मानना है कि खाली पेट चाय,कॉफ़ी या कैफीन रिलेटेड ड्रिंक्स का सेवन पेट के लिए समस्याओं को बढ़ाने का काम करते हैं। पेट में गैस बनना,पेट में दर्द होते रहना और एसिडिटी जैसी समस्याएं आ सकती हैं। जिससे बचने के लिए सुबह उठते ही चाय या कॉफी के सेवन से बचना चाहिए।
एक्सरसाइज न करना
बहुत से लोग सुबह उठते ही बेड में लेटे हुए रहते हैं और फ़ोन चलाते हैं। ऐसा करने से शरीर में बुरा प्रभाव भी पड़ता है और पूरे दिन नींद में रहते हैं। इसलिए यदि आप भी ऐसा करते हैं तो अपना रूटीन को बदलने की जरूरत है। कोशिश करें की सुबह ताज़ी हवा में एक्सरसाइज करें। ताकि आप बीमारियों से दूर रह सकें।
ब्रेकफास्ट को न खाना
सुबह का नाश्ता ही आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी प्रोवाइड करता है। इसलिए सुबह के नाश्ते को स्किप नहीं करना चाहिए। ये बीमारियों से बचाता है और बॉडी को ऊर्जा प्रदान करता है। सुबह के नाश्ते में आप ओट्स,फ्रूट्स,दलिया आदि फायदेमंद चीजों का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ब्रेकफास्ट मिस सेहत पर पड़ सकता है असर

September 16, 2021 at 12:13PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment