यदि आप भी शौक से खाते हैं तंदूरी रोटी तो जरा संभल जाए, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

यदि आप भी शौक से खाते हैं तंदूरी रोटी तो जरा संभल जाए, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

https://ift.tt/3ldEJCs

नई दिल्ली: Disadvantage of Tandoori Roti: हमारे देश में कई तरह की रोटियां बनाई जाती हैं। जैसे- बाजरे की रोटी, मिस्सी रोटी, ज्वार रोटी, मक्का रोटी, नान और तंदूरी रोटी इत्यादि। तंदूरी रोटी (Tandoori Roti) की बात करें तो ये होटल और रेस्टोरेंट में ज्यादा बनाई जाती है। लोग भी यहां जाकर घी लगी हुई गरमागरम तंदूरी रोटी बड़े स्वाद से खाना पसंद करते हैं। आपने भी किसी होटेल या रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी जरूर खाय़ी होगी या खाते होंगे। लेकिन क्या आप तंदूरी रोटी के सच को जानते हैं? अगर नहीं तो हम बता देते हैं।

तंदूरी रोटी से होने वाले नुकसान

तंदूरी रोटी मैदे से बनाई जाती है और इसके बनाने का तरीका भी अच्छा नहीं होता है। इस वजह से इसे खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसे ज्यादा खाने से आप बीमार हो सकते हैं, खतरनाक बीमारियां आपको लग सकती हैं। इसलिए इसे जितना हो सके कम खाएं या खाना ही बंद कर दें तो, आपके लिए अच्छा होगा। चलिए आपको बताते है तंदूरी रोटी खाने से होने वाले नुकसान।

tandoori_roti1.jpg

शरीर में शुगर बढ़ा देती है तंदूरी रोटी

सभी जानते हैं तंदूरी रोटी मैदे से बनाई जाती है और मैदा शरीर में शुगर लेवल बढ़ाने का काम करता है। दरअसल मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण तंदूरी रोटी खाने से डायबिटीज होने के चांस बढ़ जाते हैं। आपको बता दें अगर डायबिटीज एक बार हो जाती है तो फिर सही नहीं होती है। इसके साथ ही इस बीमारी से दूसरी और बीमारियां आपको हो सकती हैं। यदि आपको पहले से शुगर है तो किसी भी हालत में तंदूरी रोटी न खाएं। वहीं, सेहतमंद लोग इसे खाना कम कर दें या बिलकूल न खाएं।

तंदूरी रोटी से हो सकती हैं दिल की बीमारी

तंदूरी रोटी आपके दिल के लिए भी हानिकारक होती है। दरअसल तंदूरी रोटी मैदे की बनी होती है और मैदा हार्ट के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए इसे खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको पहले से ही दिल की कोई बीमारी है तो तंदूरी रोटी को हाथ भी न लगाएं।

यह भी पढ़ें: Home Remedies For Height : चाहते हैं अगर अच्छी हाइट, तो इन चीजों को डेली रूटीन

अगर आपको तंदूरी रोटी बहुत पसंद है और उसे आप खाना नहीं छोड़ सकते हैं, तो आप गेहूं से बनी तंदूरी रोटी खा सकते हैं।





September 13, 2021 at 09:17PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर