Dimples: क्यों सिर्फ कुछ लोगों के गालों पर पड़ते हैं डिंपल, जानें इसके पीछे का साइंस

Dimples: क्यों सिर्फ कुछ लोगों के गालों पर पड़ते हैं डिंपल, जानें इसके पीछे का साइंस

https://ift.tt/3z2LDQ1

नई दिल्ली: Dimples: कुछ लोगों के गालों पर कुदरती पड़ने वाले डिंपल (Dimple) उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वाकी लोग किसी भी तरह से चेहरा तो चमका सकते हैं, लेकिन डिंपल नहीं ला सकते। कहते हैं जिन लोगों के गालों पर डिंपल (Dimple) पड़ते हैं, वो लोग लक्की होते हैं। ऐसे में आज हम फेस पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट से उभर आने वाले इन डिंपल (Dimple) के पीछे का साइंस बताते हैं।

बॉलीवुड के कई मेल-फीमेल सेलिब्रिटी स्टार अपनी डिंपल (Dimple) स्माइल के लिए फेमस हैं जैसे- प्रीति जिंटा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और शाहरुख खान। अगर आपके फेस पर भी मुस्कराहट से डिंपल पड़ते हैं तो आपको बता दें कि डिंपल (Dimple) पड़ने की वजह मांसपेशियों से जुड़ी और जेनेटिक होती है।

यह भी पढ़ें: बेली फैट से पाना चाहते है निजात, तो हर रोज नाश्ते में खाएं सिर्फ ये एक चीज

कुछ लोगों के अनुसार डिंपल (Dimple) जेनेटिक यानी आनुवांशिक होते हैं, अगर आपके मां या पिता किसी के भी गालों पर डिंपल पड़ते हैं, तो हो सकता आपके भी गालों पर डिंपल पड़ें। वहीं, कुछ लोगों के अनुसार दोनों गालों में एक मसल होती है। जिसे जाइगोमैटिकस कहते हैं। अगर ये एक दूसरे से छोटी रह जाती हैं तो गाल में डिंपल पड़ते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कोई पर्याप्त साक्ष्य नहीं है।

बता दें कि डिंपल चेहरे के अलावा ठुड्डी (chin) में भी पड़ते हैं। जो जेनेटिक ना होकर यहां मौजूद हड्डियों के आपस में जुड़े ना होने से बनते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार गर्भ में पल रहे शिशु कीी ठुड्डी की हड्डी लेफ्ट और राइट साइड से आपस में जुड़ नहीं पाती है, जिसके कारण डिंपल पड़ने लगते हैं।





September 10, 2021 at 05:18PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर