Weight Loss Tips : मोटापे से रहना चाहते हैं दूर, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 बेहतरीन फूड्स

Weight Loss Tips : मोटापे से रहना चाहते हैं दूर, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 बेहतरीन फूड्स

https://ift.tt/3tFKEUY

नई दिल्ली: Weight Loss Tips : कोई भी व्यक्ति ज्यादा मोटा नहीं होना चाहता है, लेकिन खराब जीवन शैली और खान पान की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके कारण जहां पर्सनैलिटी खराब लगने लगती हैं। वहीं, लोग कई बीमारियों से ग्रसित होने लगते हैं। जिसे देखते हुए लोग अपना वजन कम करने की कोशश में लगे रहते हैं। ऐसे में लोग वर्कआउट, कम फैट वाले फूड्स और बिना चीनी वाले ड्रिंक्स को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेते हैं।

ऐसे में आपको उन फूड्स को भी अपनी टाइट में शामिल कर लेना चाहिए। जिससे आपका पेट देर तक भरा रहे और आपका फैट बर्न करने में मदद करें। तो चलिए जानते हैं इन फूड्स के बारे में, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

weight_loss_foods_1.jpg

1- सेब

डॉक्टर हमेशा एक सेब रोज खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि सेब हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है। सेब कम कैलोरी वाला फल फाइबर से युक्त फल होता है। जिसे खाने से आपका पाचन अच्छा रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस तरह आपको भूख नहीं लगती है और शरीर से ज्यादा कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है।

2- मशरूम

मशरूम फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो वजन घटाने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मशरूम सूजन होने से भी रोकता है। डायबिटीज और हृदय रोग में इसे खाना फायदेमंद होता है।

having_aaple.jpg

3- मिर्च

मिर्च खाने से वजन कम होता है। दरअसल मिर्च में कैप्साइसिन तत्व पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इसके साथ ही जब आप मिर्च खाते हैं तो मिर्च आपको ज्यादा कैलोरी वाले स्नैक्स खाने से रोकती हैं।

4- बादाम

बादाम फैट से भरपूर होते हैं, लेकिन एक अध्ययन के अनुसार बादाम में हेल्दी फैट होता है। जो हार्ट की समस्या को कम करने के साथ वजन घटाने के लिए भी अच्छा होता है। हां मगर बादाम खाने की मात्रा पर जरूर का ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसके ज्यादा खाने से वजन बढ़ भी जाता है।

यह भी पढ़ें: बेली फैट से पाना चाहते है निजात, तो हर रोज नाश्ते में खाएं सिर्फ ये एक चीज

5- ओटमील

शुगर फ्री ओटमील जितना हेल्थ के लिए अच्छा होता है, उतना ही वजन कंट्रोल करने भी मदद करता है। इसे खाने के बाद पेट अच्छे से भर जाता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। ओटमील में मौजूद कार्बोहाइड्रेट फैट को जमा होने से रोकता और उसे बर्न करता है।





September 11, 2021 at 02:26PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर