आपके बैंक खाते में चोरी का पैसा डाल सकते हैं अपराधी, ऐसे रहें सावधान
https://ift.tt/3mVlpec
नई दिल्ली। मौजूदा दौर में हर कोई स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करता है, लेकिन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जरा सी लापरवाही कई बार बड़े नुकसान का कारण बन जाता है। यही वजह है कि बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। अगर आप सावधान न रहें तो अपराधी चोरी के पैसे आपके बैंक खाते में डाल सकते हैं। इस तरह की घटनाओं को Money Mule कहा जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अपराधी इस तरह की घटनाओं को कैसे अंजाम देते हैं और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
इस तरीके से राजी करते हैं अपराधी
बता दें कि ऐसी घटनाएं में अपराधी ईमेल, चैट रूम, नौकरी की वेबसाइट या ब्लॉग के जरिए आपसे संपर्क करते हैं। ये अपराधी आपको किसी आकर्षक कमीशन के बदले बैंक अकाउंट में पैसे लेने के लिए राजी कर लेते हैं। आपकी मंजूरी मिलने के बाद अपराधी आपके खाते में वो पैसे ट्रांसफर कर देता है।
एक पूरी चैन बनाते हैं अपराधी
यह सिलसिला यहीं नहीं रुकता, इसके बाद अपराधी उस व्यक्ति को पैसा किसी दूसरे ऐसे फंसाए गए व्यक्ति को ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है। इस तरह से अपराधी एक चैन बनाता है और आखिर में वो सारा पैसा अपराधी के खाते में वापस आ जाता है।
इस धोखाधड़ी से कैसे बचे
अगर आप ऐसी घटनाओं से बचना चाहते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है और ऐसे मामलों में बेहद शांति से फैसला लेने की जरूरत हैं। आपको किसी अनजान नंबर से फोन, मेल या मैसेज आता है और आपको किसी लॉटरी लगने का दावा कर बैंक डिलेट मांगी जाए तो पहले उस व्यक्ति और कॉंटैक्ट डिलेट की पुष्टि कर लें। इसके साथ ही ऐसी किसी लॉटरी और कमीशन के लिए बिना जांच के सहमत न हों।
यह भी पढ़ें: भारत में 6G तकनीकी पर कान शुरू, 5G से 50 गुना तेज
किसी को भी अपनी बैंक डिलेट देने से पहले अच्छे से विचार करें और घर में बड़ों से इस संबंध में चर्चा जरूर करें। पैसे ट्रांसफर करने के लिए किसी सुरक्षित विकल्प का चयन करें। इसके साथ ही ट्रांजैक्शन की निगरानी करें, जिसमें अपने बैंक अकाउंट से होने वाले विद्ड्रॉल को चेक करें और ऑर्डर को ट्रैक करें। वहीं किसी भी तरह की परेशानी होने पर उपयुक्त संस्थाओं को संपर्क करें। वहीं स्थितियों के हिसाब से, इनमें आपका बैंक, ट्रांजैक्शन करने के लिए इस्तेमाल की गई सर्विस या कानूनी संस्थाएं शामिल हो सकती हैं।
October 15, 2021 at 04:39PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment