Google कहां से लाता है आपके हर सवाल का जवाब, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

Google कहां से लाता है आपके हर सवाल का जवाब, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

https://ift.tt/3ApbvpV

नई दिल्ली। मौजूदा दौर में Google हर किसी की ज़िदंगी का अहम हिस्सा बन गया है। हमारे दिमाग में कोई भी सवाल आता है तो तुरंत हम गूगल पर उसका जवाब खोजने लग जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है गूगल के पास हमारे हर सवाल का जवाब कहां से आता है। आज हम आपको बताएंगे कि गूगल पर कुछ भी सर्च करने पर कैसे हमें सटीक जवाब मिल जाता है।

चंद सेकेंड में पूरी करता है लंबी प्रक्रिया

दरअसल, जब हम गूगल से कोई सवाल पूछते हैं तो गूगल चंद सेकेंड में एक लंबी प्रक्रिया को पूरा करके हमारे सवाल का जवाब देता है। Google पर कुछ सर्च करने पर सबसे पहला स्टेप होता है Crawling। इसमें Google लगातार पेजेज को क्रॉल करता है। इसके साथ ही Google नए-नए पेज को अपने इंडेक्स में जोड़ता रहता है। यह Crawlers लिंक से लिंक पर जाकर डाटा इक्ट्ठा करते हैं और इन्हें Google के सर्वर पर लाते हैं। इस प्रोसेस के जरिए Google index पर नई जानकारियां स्टोर होती रहती हैं।

कंटेंट के साथ चेक करता है यूआरएल

इसके बाद बारी आती है Crawlers को मिले वेबपेज पर दिए गए कंटेट को जांचने की। दरअसल, यहां पर गूगल यह सुनिश्चित करता है कि यूजर ने जो सवाल पूछा है वेबपेज पर दिया कंटेट उससे मेल खाता है या नहीं। इसके लिए गूगल उस कंटेट के साथ दिए गए URLs और Keywords को चेक करता है।

यह भी पढ़ें: गैस सिडेंलर बुक करने पर paytm दे रहा है 10 हजार रुपए का सोना

इस दौरान Google कॉपी-पेस्ट कंटेंट को हटा देता है। यह सभी जानकारी Google Index में स्टोर की जाती है और इसे लेकर एक बड़ा डाटाबेस बनाया जाता है। इसके बाद गूगल हमारे सामने हमारे सवाल से जुड़े जवाब पेश करता है।





October 09, 2021 at 04:33PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर