जानिए बालों के लिए कितना लाभदायक धनिया पत्ती

जानिए बालों के लिए कितना लाभदायक धनिया पत्ती

https://ift.tt/2ZMcl3h

हम लोगों ने अक्सर धनिया पत्ती को खाने की रंगत बढ़ाने या स्वाद के लिए धनिया पत्ती का इस्तेमाल करते हैं । धनिया के अंदर भरपूर मात्रा में पानी, कैलोरी, ऊर्जा, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर पोटेशियम, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई पाए जाते हैं।। लेकिन क्या आप ने काभी सुना है की धनिये का इस्तेमाल यदि बालों पर किया जाए तो बालों की कई समस्याएं दूर होती है तो चलिए जानते है धनिये की पत्ती बाल के लिए कितना लाभदायक है और इसके फ़ायदे क्या क्या हैं|

1 - धनिये का पेस्ट
अब आप धनिए की पत्तियों को साफ पानी से धोएं और उसका एक पेस्ट तैयार करें। अब उस पेस्ट को ब्रश के माध्यम से बालों की जड़ों में लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बता दें कि धनिये के पेस्ट से बालों का विकास होना शुरू हो सकता है।

2 - धनिया और एलोवेरा का पेस्ट
अब आप एक कटोरी में धनिये की पत्तियों से बना पेस्ट तैयार करें और उसमें एलोवेरा जेल को मिलाएं। आप चाहें तो मार्केट से आए एलोवेरा जेल को भी उसमें मिला सकते हैं। अब ब्रश के माध्यम से बने मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बता दें कि धनिये के पेस्ट से बालों का रूखापन दूर हो सकता है।

3 - धनिया और नींबू
अब आप एक कटोरी में नींबू के रस के साथ धनिये की पत्तियों से बना पेस्ट मिलाएं और मिश्रण को ब्रश के माध्यम से बालों पर लगाएं और 20 से 25 मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बता दें कि धनिये के पेस्ट से बालों का डैमेज होना बच सकता है।

4 - धनिया और मुल्तानी मिट्टी
अब आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी के साथ धनिये की पत्तियों से बना पेस्ट मिलाएं और मिश्रण को ब्रश के माध्यम से जड़ों पर लगाएं। बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए जड़ों और बालो में ऐसे ही लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का भी प्रयोग कर सकते हैं। बता दें कि धनिये और मुल्तानी से बालों को लंबे और घने बन सकते हैं।





November 02, 2021 at 03:10PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर