नाक के आकार से जानिए अपनी पर्सनेलिटी के बारे में

नाक के आकार से जानिए अपनी पर्सनेलिटी के बारे में

https://ift.tt/3EbCNlr

मनुष्य के शरीर की संरचना अद्भुत है। हाथ की लकीरों से किसी व्यक्ति का भविष्य बताना हो या उसके शरीर के बनावट से उसका स्वभाव जानना हो। शरीर का हर अंग की बनावट कुछ कहती है।
ऐसे ही आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर मौजूद उसकी नाक का शेप कैसे उसकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है। तो चलिए जानते हैं आखिर नाक के आकार और पर्सनेलिटी के बारे में:

button_nose.jpg


सीधी पर छोटी नाक (Button Nose)

इस आकार के नाक वाले लोग काफी क्यूट माने जाते हैं। ये न केवल क्रिएटिव होते हैं बल्कि कल्पनाशील भी होते हैं। इस आकार की नाक वाले लोग काफी सहज, सौम्य और ध्यान रखने वाले होते हैं। ये आशावादी भी होते हैं। कभी कभी ये काफी भावुक हो जाते हैं और बड़ी हस्तियों से भयभीत भी जल्दी होते हैं।


wide_nose.jpg

चौड़ी नाक (Wide Nose)

चौड़ी नाक वाले लोग जुनूनी और क्रिएटिव होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इनका व्यक्तित्व काफी मजबूत होता है और ये व्यापार में कभी-कभी सफल होते हैं। इन्हें गुस्सा काफी जल्दी आता है।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसी होती है बंगाल की दिवाली क्या है चौदह शाक खाने की है परंपरा



upturned_nose_2.jpg
IMAGE CREDIT: Healthline


उठी हुई नाक (Upturned Nose)

उठी हुई नाक वाले लोग काफी खुश मिजाज और आशावादी होते हैं। ये जोखिम भरे कार्य करने में झिझकते नहीं है। ये स्वभाव से न केवल ईमानदार, बल्कि अपने दोस्तों से प्यार करने वाले होते हैं। ये काफी भरोसेमंद भी होते हैं इसलिए अधिकतर लोगों की उनसे बनती भी है।


fleshy_nose.jpg


फ़्लैशी नाक (Fleshy Nose)


ऐसी नाक जड़ में पतली और फिर टिप की ओर बढ़ने पर चौड़ी होती है, पर अंत में थोड़ी चपटी होती है। ऐसी नाक वाले लोगों में तुरंत निर्णय लेने की क्षमता होती है। ये समय बर्बाद करने में यकीन नहीं रखते। ये समय पर अपने काम को निपटाने पर फोकस रखते हैं। ये काफी वफादार भी होते हैं।


snub_nose.jpg
IMAGE CREDIT: Pinterest


चपटी नाक (Snub Nose)

इस तरह की नाक वाले लोग स्वभाव से अच्छे होते हैं, परंतु अगले पल इनका मूड कैसा होगा इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता। ये कोई भी निर्णय सोच समझकर लेते हैं। दूसरे लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ये काफी ईमानदार भी होते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए बालों के लिए कितना लाभदायक धनिया पत्ती


upturned_nose.jpg


टेढ़ी-मेढ़ी (Bumpy Nose)


इस आकार की नायक वाले लोग अपने जीवन की राह खुद तय करते हैं। इन्हें किसी के नेतृत्व में काम करना पसंद नहीं। ये अपने निर्णय खुद लेते हैं और गलतियाँ भी करते हैं। ये काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं और इन्हें दूसरे क्या सोचते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।


hawk-nose.jpg


चील या गिद्ध जैसी नाक (Hawk Nose)

इस तरह की नायक पतली पर हुक आकार की होती है। बनावट किसी पक्षी की चोंच जैसी होती है। इनकी इच्छाशक्ति काफी मजबूत होती है। यदि ये कुछ करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही रहते हैं चाहे कितनी भी रुकावटें क्यों न आए।


greek_nose.jpg


सीधी-सपाट नाक (Greek Nose)

इस तरह की नाक सीधी और पतली आकार की होती है। ये प्रतिभावान, तार्किक और भरोसेमंद होते हैं। आप इनपर भरोसा कर सकते हैं।






December 21, 2021 at 04:03PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर