Footwear Fashion: Thigh high boots fashion winter summer
https://ift.tt/fBe8wLU
एक बार फिर लॉन्ग बूट्स ट्रेंड में है। एंकल लेंथ से लेकर, नी-हाई, ओवर-द-नी और अब थाइ-हाइ बूट्स इस सीजन का फैशन स्टेटमेंट बन गए हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का फेवरेट फुटवियर
पिछले दिनों रिलीज़ हुई फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण, जो फिल्म में एक एजेंट की भूमिका निभा रहीं है, थाई- हाई बूट्स में बेहद स्टाइलिश नज़र आयीं। इससे पहले भी दीपिका की हाई बूट्स में कई तस्वीरें सामने आयीं है। दीपिका के अलावा, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे ने भी कई बार लॉन्ग बूट्स को फैशन स्टेटमेंट बनाया है।
कल भी आज भी
फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ नज़र आयीं। उस तस्वीर में सोनम स्वेटर ड्रेस और लॉन्ग बूट्स पहने हुए है। आनंद आहूजा के कमेंट पर गौर करें तो उन दोनों की यह तस्वीर सात साल पुरानी है।
Style Tip: स्टाइलिस्टस और फैशन एक्सपर्ट्स की माने तोह ओवर-द-नी बूट्स और थाई- हाई बूट्स को न सिर्फ विंटर में ट्रेंच कोट, स्वेटर ड्रेस, या ब्लेज़र ड्रेस के साथ पहनें बल्कि समर में मिनी स्कर्ट और शार्ट ड्रेसेस के साथ भी पहना जा सकता है।
January 30, 2023 at 04:19PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment