Promise Day 2023: वैलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे पर अपने प्यार से करें ये प्रॉमिस

Promise Day 2023: वैलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे पर अपने प्यार से करें ये प्रॉमिस

https://ift.tt/60mOplt


Happy Promise Day 2023 : वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन आता है प्रॉमिस डे। यह दिन रोमांटिक कपल्स के लिए माना जाता है। प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, की तरह ही प्रॉमिस डे का भी इंतज़ार कपल्स को रहता है। कल 11 फरवरी यानी प्रॉमिस डे पर कपल्स एक-दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं और साथ निभाने के वादे करते है। जानिए क्या है वो वादे जो एक रिलेशनशिप के लिए कपल गोल्स है।

कपल गोल्स : प्रॉमिस डे के दिन कपल्स अपने दिल की बात एक दूसरे से साथ शेयर करते हैं। वे अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए फ्यूचर कमिटमेंट के वादे करते हैं। साथ ही यह वादा भी करते है की वे भरोसा, प्यार, सपोर्ट और सच्चाई से साथ एक-दूजे का साथ निभाएंगे। इन्ही के साथ शुरू होते हैं भविष्य के सपने। कुछ वादे हैं जो हर रिश्ते की नीव होते हैं, खासकर कपल्स की लाइफ के। लाइफ में कभी किसी मोड़ पर कोई ऐसी सिचुएशन आ जाये जो आप दोनों के रिश्ते की मजबूती का इम्तेहान लेने लगे तब अपने किये हुए वादे याद करें।

यह भी पढ़ें:
टेडी डे पर जानें क्यों बेस्ट फ्रेंड होता है टेडी बियर

couplegoal.jpg


Communication : आपके रिश्ते को खूबसूरती से आगे बढ़ाने का सब से सरल तरीका है, संवाद यानी कम्यूनिएशन। वादा करें की रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप नहीं होगी। रिश्ते में जहाँ ये महत्वपूर्ण है कि कपल्स एक दूसरे के बारे में पूरी जानकारी रखें वहीँ यह भी जरूरी है कि वे खुल कर बात करें। एक-दूजे की अच्छी बुरी सभी बातें बिना जज किये सुनें और बताएं।

Trust : 'भरोसा' इस एक वैल्यू पर हर रिश्ता सब से ज्यादा पनपता है। जिस रिश्ते में भरोसा हो वो रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है। भरोसा एक तरफा ना होकर दोनों तरफ से होना चाहिए। यह कहना कि 'मुझे तुम पे भरोसा है' काफी नहीं है, उस भरोसे को अपनेपन और सच्चाई से सींचना होगा। आप दोनों के रिश्ते के बीच कोई दीवार नहीं होगी अगर आप एक दूजे पर भरोसा करेंगे।

Truthfulness : कहते है सच कड़वा होता है। रिश्तों में इसी कड़वे घूँट को बिना शिकायत के पी लेना ही रिश्ते की सफलता है। आपके पार्टनर को आपसे और आपको उनसे सच बोलने में हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। यह भरोसा होना चाहिए की बात चाहे जो भी हो आप दोनों का रिश्ता उस बात से बड़ा है। वैसे देखा जाए तो सच खूबसूरत भी हो सकता है, जैसे -दिल से कहा गया 'आयी लव यू।'

couplegoal1.jpg


फन फैक्टर : एक कपल के रिश्ते में रोमांस, हस्सी मजाक,मस्ती और छेड-छाड़ ना हो तो ज़िन्दगी नीरस लगती है। याद रहे एक दूसरे के साथ हसें, एक दूसरे पर नहीं। हंसी-मजाक में एक दूजे की रेस्पेक्ट का पूरा ख्याल करें।

परफेक्शन : परफेक्शन एक क्वालिटी नहीं एक प्रोसेस है। अपने लिए और अपने रिश्ते के लिए हर दिन खुद को इम्प्रूव करने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ नया सीखना, ऐसी बातें जो रिश्ते को कमजोर बनती है उन्हें बदलना और निरंतर एक दूसरे को बेहतर बनाने की प्रेरणा देना (प्रेरणा दें, सिर्फ नसीहत नहीं )। यही सब बातें कपल्स के रिश्ते को मजबूत बनाती हैं।

यह भी पढ़ें:
टेडी डे पर इन मैसेजेस से कहिए दिल की बात





February 10, 2023 at 02:18PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर