ज़्यादा बैठे रहने से हो सकती है बीमारियां, कैसे करें बॉडी को मूव जानिये सेलिब्रिटी नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से
https://ift.tt/8SlCzMF
Movement Matters : सेलिब्रिटी नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है की, ' अक्सर हम फिजिकल मूवमेंट और फिजिकल एक्टिविटी का महत्त्व नहीं समझते हैं। लेकिन यह एक्टिविटी हमारे ब्रेन की प्लास्टिसिटी के लिए बहुत जरूरी है। खासकर बड़ी उम्र के लोगों में फिजिकल मूवमेंट बैक पेन, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और तो और डिप्रेशन को कम करता है।' उन्होंने आगे कहा की एक्टिविटी को एक्सरसाइज का विकल्प नहीं मानना चाहिए। यह दोनों अलग हैं और दोनों ही जरूरी हैं। ह्यूमन रिसोर्सेज, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिचिगन में पब्लिश हुए एक आर्टिकल के अनुसार एक ही जगह पर लम्बे समय तक खड़े रहना या बैठे रहना हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। रिसर्च के अनुसार हमारे शरीर को हिलने-डुलने (body movement / physical activity) के लिए बनाया गया है। इसलिए हमारा काम (work ) जैसा भी हो हमें हर एक घंटे के बाद लगभग तीन मिनट के लिए लगातार फिजिकल एक्टिविटी ( physical activity ) करनी चाहिए। ऐसा करने के कई फायदे हैं जिनमें, ज़्यादा एनर्जी, क्लियर माइंड, अच्छा मूड, अच्छा पोस्चर और बढ़ता ब्लड फ्लो मुख्य हैं।
Get Your Body Moving : ज़्यादा हिलने-डुलने और कम बैठे रहने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रिटी नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने कुछ टिप्स दिए हैं। उनके द्वारा बताये गए कुछ आसान तरीके यहां दिए गए हैं :
1. हर 30 मिनट बैठने के बाद कम से कम 3 मिनट तक खड़े रहें।
2. जब आप खड़े हों तो अपने वजन को अपने दोनों पैरों पर अच्छी तरह से बैलेंस करते हुए खड़े हों
3. रोजाना ऑफिस या घर पर सीढ़ियों से चढ़ें उतरें। लिफ्ट का उपयोग नहीं करें। दिन में कम से कम 4 मंजिल चढ़ना जरूरी है।
4. जहां तक संभव हो मार्किट में कार लेकर घूमने की बजाय अपनी कार को पार्क करें। अपनी कार और अपने डेस्टिनेशन के बीच कम से कम 500 कदम की दूरी रखें। कहा जा रहा है की साल 2030 से पेरिस अपने शहर से कारों पर रोक लगा रहा है। वहां कार बेन कर दी जायेगी, ऐसा माना जा रहा है।
5. सप्ताह में एक बार, अपने आस-पड़ोस में घूमें या अपने बच्चे को स्कूल/पार्क/दोस्त के घर/रेस्टोरेंट आदि में टहलने लेकर जाएं। टहलना न केवल एक फिजिकल एक्टिविटी के रूप में अच्छा है, बल्कि अपने सोशल सर्किल को मजबूत बनाने और पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।
6. सप्ताह में एक बार, कम से कम एक काम करें जो रोज हाउस हेल्प या गैजेट से किया जा रहा है। जैसे अपने कपड़े खुद धोएं, पूरे घर के लिए बर्तन धोएं, अपने घर में को साफ़ रखें पोछा व झाडू लगाएं।
7. घर के पुरुष को रोज नहीं तो सप्ताह में कम से कम एक बार परिवार के लिए खाना पकाएं /या घर की सफाई करें। आप सिर्फ दाल चावल या खिचड़ी बना सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माहौल भी महत्वपूर्ण है।
8. रात के खाने के बाद 100 कदम चलें ।
यह भी पढ़ें : स्ट्रेस से बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क, ऐसे करें स्ट्रेस मैनेजमेंट
March 29, 2023 at 11:22AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment