Discovering Inner Strength : देवी दुर्गा से सीखें प्रेम, साहस और कई वुमन पावर के गुण
https://ift.tt/ZLBA762
Chaitra Navratri 2023 : आज चैत्र नवरात्रि (Navratri ) का आखरी दिन है। हिंदू धर्म (Hindu Religion) का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और नए कार्य शुरू करने के लिए इसे शुभ समय माना जाता है। यह त्यौहार बड़ी धूम धाम से पूरे देश में मनाया जाता है। चैत्र मास की अष्टमी आज बुधवार, 29 मार्च 2023 को है। यह नवरात्रि का आठवां दिन है। आज के दिन माता दुर्गा और अन्य देवियों की पूजा की जाती है। मॉडर्न भाषा में कहें तो वुमन पावर का प्रतीक है देवी दुर्गा और उनके स्वरुप। देवी दुर्गा दया, सहानुभूति, धैर्य, और भावनाओं के साथ ही शक्ति, पावर, हिम्मत और लगन सहित कई गुणों का प्रतीक है। वे वो सब कुछ है जो हमें आज के दौर में जीने की प्रेरणा देती है। नवरात्रि के समापन पर आयी जानते हैं कैसे देवी दुर्गा से हम वुमन पावर का सबक ले सकते हैं।
Power and strength : देवी दुर्गा शक्ति और पावर का प्रतीक हैं। वे हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने का महत्व सिखाती है।
Courage : माँ दुर्गा अपनी बहादुरी और निडरता के लिए जानी जाती हैं। वे हमें अपने डर और मुश्किलों का सामना करने और जीवन में आने वाली तकलीफों को दूर करने का साहस रखने की याद दिलाती हैं।
Feminine energy : देवी दुर्गा फेमिनाइन एनर्जी को भी दर्शाती हैं। यह हम वीमेन को मन की शक्ति, प्रेम, दया, इमोशंस और पेशेंस से जीवन जीने की राह दिखती है। साथ ही अपनी शक्ति से चुनौतियों को जीतने की चाह उजागर करना सिखाती है।
Balance : माता दुर्गा के कई हाथ हमें मल्टी-टास्किंग के साथ लाइफ में बैलेंस रखना सिखाती है। वे बताती है कि जीवन में सुकून पाने के लिए हमें अपने काम, रिश्ते और सेल्फ केयर का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
Perseverance : देवी माँ दुर्गा हमें दिखती है की किस तरह अगर हम कुछ ठान लें तो वो कर सकते हैं। वे प्रतीक हैं इस बात की के लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से हम क्या कुछ हासिल नहीं कर सकते।
Compassion : आंबे माँ दुर्गा प्यार और दया दर्शाती है। उनका यही स्वभाव हमें भी दया और सहानुभूति के साथ लोगों से व्यवहार करना सिखाता है।
Discipline : देवी दुर्गा अनुशासन (discipline) और सेल्फ-कण्ट्रोल का प्रतीक हैं। वे हमें अपने लक्ष्य, गोल्स पर फोकस्ड रहने और निरंतर प्रैक्टिस करने की बात सिखलाती हैं।
Spirituality : देवी मां दुर्गा का आध्यात्मिक महत्व भी है। वे हमें मैडिटेशन और प्रार्थना से मन की शांति (inner -peace ) का ज्ञान देती हैं।
Protection : माता दुर्गा को सारे जहां के रक्षक के रूप में जाना जाता है। अपनी शक्ति से वे हमें बताती है की हमें भी अपने से कमजोर लोगों की सहायता और रक्षा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : डिजाइनर निधि थौलिया के कलेक्शन से लें नवरात्रि फेस्टिव लुक के लिए टिप्स
March 29, 2023 at 12:55PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment