World Sleep Day 2023 : नींद भी है जरूरी, अच्छी सेहत के लिए कितना सोना चाहिए जानें यहां
https://ift.tt/kDTS7nF
Sleep is Essential for Health : अपने हेल्दी लाइफस्टाइल हैबिट्स की जब हम बात करते हैं तो उसमें अच्छा खाना, एक्सरसाइज के साथ साथ 'अर्ली टू बेड अर्ली टू राइज' यानी समय पर सोना समय पर जागने की बात जरूर शामिल करते हैं। हमारे मेन्टल, फिजिकल और तो और इमोशनल हेल्थ के लिए नींद आवश्यक है। यही कारण है की इस बार मार्च 17 को होने वाले वर्ल्ड स्लीप डे की थीम है 'नींद स्वास्थ्य के लिए इसे जरूरी है।' (Sleep is Essential for Health )। वर्ल्ड स्लीप डे,वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ स्लीप मेडिसिन (WASM) और वर्ल्ड स्लीप फेडरेशन (WSF) द्वारा बनाई गयी वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी का एक अवरेनेस्स एक्टिविटी है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में नींद, नींद से जुड़े स्वास्थ्य और नींद संबंधी डिसऑर्डर के बारे में जानकारी देना, खासकर दुनिया के उन हिस्सों में जहां लोगों को नींद और गुड हेल्थ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
History of World Sleep Day : वर्ल्ड स्लीप डे वर्ष 2008 में शुरू किया गया था। यह एक एनुअल इवेंट है जो मार्च महीने के अंत में 'मार्च इक्वीनॉक्स' से पहले आये शुक्रवार को आता है। 'मार्च इक्वीनॉक्स' आम तौर पर हर साल 19 , 20 , या फिर 21 मार्च को आता है। इस साल यह दिन मार्च 17 को मनाया जाएगा।
Poor Sleep, Poor Health : हेल्थ का ध्यान रखने के लिए अच्छे खान पान और एक्सरसाइज के अलावा अच्छी नींद भी जरूरी है। जो लोग रोज अच्छी और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उनमे कई बीमारियों जैसे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक ओबेसिटी और डिमेंशिया और विचारों का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों लोग देर रात तक मोबाइल फोन या टीवी देखते हैं या फिर अपने काम में व्यस्त रहते है और अपनी नींद को पूरा नहीं करते है। ऐसा करना उनकी सेहत के लिए सही नहीं है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अच्छी नींद ना सिर्फ हमें एक्टिव और एनर्जेटिक रखती है बल्कि हमारे मेंटल और फिजिकल हेल्थ का भी ध्यान रखती है। ऐसा कहा गया है कि जो लोग सोने से कम से कम 1 घंटा पहले रिलैक्स करते हैं और समय पर सोते और समय पर जागते हैं वे दूसरों के मुकाबले हैल्थी लाइफ जीते हैं।
Good Sleep : आमतौर पर हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते है की रात को सात या उससे ज़्यादा घंटे सोना सेहत के लिए अच्छा होता है। हालांकि नींद का अच्छा होना उसकी क्वांटिटी से ज़्यादा उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। सुबह तरो ताजा उठने के लिए नियमित समय पर अच्छी नींद लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : Wellness : मेन्टल, इमोशनल, फिजिकल स्ट्रेस से बचें, ऐसे बनाएं रिश्तों में सीमाएं
March 15, 2023 at 11:46AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment