World Sparrow Day 2023 : गोरैया बचाओ, मैसेज, कविता, ग्रीटिंग्स

World Sparrow Day 2023 : गोरैया बचाओ, मैसेज, कविता, ग्रीटिंग्स

https://ift.tt/xl014KC

Save house sparrow, messages, wishes, poems : मार्च 20 को है वर्ल्ड स्पैरो डे। यह दिन हमें याद दिलाता है की किस तरह हमें अपनी नन्ही हाउस स्पैरो को लुप्त होने से बचाना है। अनाज दाना, बीज और कीड़े मकोड़े खाने वाली गौरेया जो कई सालों पहले चारों और देखे देती थी वो आज मुश्किल से नजर आती है। घटते पेड़ पौधे और बढ़ती हुई बिल्डिंग्स के बीच पक्षी कहीं गुम होते जा रहे हैं। 'सेव स्पैरो' का सन्देश लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। इसकी अवेयरनेस जगाना आवश्यक है। वर्ल्ड स्पैरो डे, हाउस स्पैरो के साथ साथ अन्य पक्षियों को बचाने की एक पहल है। इसी के चलते हम विश्व गौरैया दिवस पर कुछ ओरिजिनल सन्देश, मैसेज, कविता लेकर आये हैं। सेव स्पैरो के थीम पर बने ये सन्देश आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं।

sparrowonj.jpg


*
दिन की शुरुआत आवाज से उनकी
शाम इनकी चहचहाहट में गुजरती है
छोटे पंखों वाली फुर्तीली यह गौरैया
मुंडेरों पे हमारे बेवजह इतराती है
Save The Sparrow

sparrowong.jpg


*
गर्मी का मौसम आ गया है
प्यास उसे भी बहुत लगती है
एक बर्तन में भरकर पानी रखो तुम
वो चिड़िया तुम्हे दुआ दे सकती है
Save The Sparrow

* छत नहीं है तो बॉलकनी में ही रख दो
पानी का प्याला, फीडर्स भर के बीज
वरना लुप्त हो जायेगी नहीं सी गौरैया
घटते पेड़ और बढ़ती इमारतों के बीच
Save The Sparrow

sparrows123.jpg


*किराने की छोटी दूकान
अब मॉल में बदल गयी
नन्ही सी गोरैया की तो
दुनिया ही उजड़ गयी
Save The Sparrow

*हर दिन तुम नियम बनाओ
मुट्ठी भर अनाज तुम ले आओ
मुंडेर पर ची ची करती गौरैया
भूखी है, उसे खाना खिलाओ
Save The Sparrow

sparrowonf.jpg


*अब अनाज नहीं छलकता
अब तो ताले लगे है भंडारों में
गौरैया को अब कौन देता है दाना
पड़ा है उनका अस्तित्व खतरों में
Save The Sparrow

*नेस्ट बॉक्स, बर्ड फीडर, देशी पौधे लगने दो
इन नन्ही चिड़ियों का भी घर बसने दो
एक मुठी अनाज, एक कटोरी पानी चाहिए बस
इन चिड़ियों को खिलखिलाकर हसने दो
Save The Sparrow

यह भी पढ़ें : क्यों जरूरी है हमारे लिए हाउस स्पैरो, जानिये किन कारणों से ये हो रहीं है लुप्त





March 18, 2023 at 04:33PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर