गर्मियों में कैसे रहे पानी में सुरक्षित, जानें वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए टिप्स

गर्मियों में कैसे रहे पानी में सुरक्षित, जानें वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए टिप्स

https://ift.tt/bOQYpGW

Stay Safe in Water Sport: गर्मी का मौसम पानी और उससे जुड़े एडवेंचर के लिए वरदान है। लेकिन यह याद रखना भी आवश्यक है कि वाटर एक्टिविटीज के साथ अक्सर रिस्क जुड़ा होता है। यदि सही तरीके से इन एक्टिविटीज को नहीं किया जाए या इनसे जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जाए तो लाइफ को खतरा हो सकता है। कई बार एक्सपेरिएंस्ड स्विमर्स रूल्स को इग्नोर कर देते हैं या लाइफ जैकेट नहीं पहनते। ऐसे में वे भी पानी के अंदर खुद को नहीं संभाल पाते और उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन जैसी प्रोब्लेम्स भी हो सकती है, खासकर वाटर एडवेंचर के दौरान। आप जब पानी में होते हैं, तो डिहाइड्रेशन की संभावना बढ़ सकती है। जिससे सिरदर्द, चक्कर आना और यहां तक कि हीट स्ट्रोक भी हो सकता है। ऐसे में खुद की हाइड्रेटेड रखें, खूब पानी पिएं, अपने साथ वाटर बोतल रखें। इसके अलावा कैप /हैट, सन ग्लासेज और सनस्क्रीन साथ रखना सुनिश्चित करें। वाटर एडवेंचर से जुड़े कुछ खास सुझाव हमने यहां दिए हैं।

watersport.jpg


Life jacket: आप चाहे कितने भी अच्छे तैराक क्यों न हो वाटर एक्टिविटीज के दौरान, जहां जरूरत हो वहां सही फिटिंग वाली लाइफ जैकेट जरूर पहनें। खासतौर पर अगर आप बोटिंग, स्नोर्कलिंग कयाकिंग या पैडलबोर्डिंग कर रहे हैं। वाटर एक्टिविटीज के दौरान अक्सर कुछ अनहोनी देखि गयी है ऐसे में पहले से अपना बचाव करना समझदारी है। किसी आपात स्थिति में एक लाइफ जैकेट आपके जीवन को बचा सकता है।

Stay hydrated: गर्म मौसम, बढ़ता तापमान, चिलचिलाती धूप और बेहटा पसीना आपको गर्मियों में जल्दी से डिहाइड्रेट कर सकता है। इसके अलावा अगर आप इस मौसम में वाटर एक्टिविटीज में भाग लेते हैं तो डिहाइड्रेशन का रिस्क और बढ़ सकता ह। इसी वजह से पानी में जाने से पहले, एक्टिविटीज के दौरान और उनके बाद में खूब पानी पिएं।

Sunscreen: घर से बहार निकलने से पहले एक उच्च एसपीएफ़ के साथ वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। इससे हानिकारक यूवी रेज़ से अपनी त्वचा को सुरक्षित कर सकते हैं। सनस्क्रीन अपने साथ रखें और जितनी बार किसी वाटर एक्टिविटी का हिंसा बनें उतनी बार लगाएं, खासकर स्विमिंग के बाद इसे जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेस का असर महसूस कर रहे हैं? आपका गट हेल्थ कुछ कहना चाहता है, जानिए यहां

watersport1.jpg


Weather forecast: किसी भी जगह पर वाटर एक्टिविटी के लिए बाहर जाने से पहले हमेशा मौसम के पूर्वानुमान की जांच करें। तेज धूप या जरूरत से ज़्यादा टेम्प्रेचर हो या फिर बारिश या तूफ़ान का अंदेशा हो तो ऐसी स्थिति में बाहर जाने से बचें। आदिक तेज धूप, बारिश और तेज़ हवाएं ये सभी खतरनाक हो सकते हैं।

Know your limits: आपको स्विनंमिंग आती है लेकिन फिर भी किसी भी वाटर एडवेंचर का हिस्सा बनाने से पहले अपनी स्विमिंग कैपेसिटी और कम्फर्ट लेवल को धान में रखें। किसी भी एडवेंचर का हिस्सा बनने के लिए स्किल के साथ साथ कम्फर्ट और कॉन्फिडेंस भी आवश्यक है। अपनी लिमिट्स को पहचानें और पानी में ज़्यादा आगे ना जाएं।

watersport4.jpg


Follow safety rules: यदि आप बोटिंग, कयाकिंग, पड़लेबोअर्डिंग, बोट राफ्टिंग जैसे किसी एडवेंचर में भाग ले रहे हैं तो सेफ्टी रूल्स को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। एडवेंचर से जुडी सभी इक्विपमेंट व लाइफ जैकेट साथ रखें, पहनें। इसके अलावा स्पीड लिमिट्स और नेविगेशन रूल्स फॉलो करें। किसी भी इमरजेंसी के लिए खुद को तैयार रखें।

Friends and family: ऐसी एक्टिविटीज के लिए ग्रुप में, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जाएं। अकेले, बिना किसी गाइडेंस या निगरानी के स्विमिंग , स्नोर्कलिंग, बोट राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी ना करें। सुरक्षा के लिए हमेशा एक दोस्त या लाइफगार्ड के साथ रहे। हर वाटर एडवेंचर के कुछ रूल्स और रेगुलेशन होते हैं। उन्हें अनदेखा ना करें और पूरी तरह से फॉलो करें।

Know yor surroundings: अपने आस पास के माहौल का आभास रखें । उनके प्रति जागरूक रहें। साथ वाली बोट नावों, दूसरे स्विमर्स पर भी ध्यान दें और पानी से जुड़े खतरों को समझें। यदि आप स्नॉर्कलिंग या डाइविंग कर रहे हैं, तो वाटर एनिमल्स से सावधान रहें। उन्हें छूने और परेशान करने से बचें।

यह भी पढ़ें: जानें क्या है विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2023 की डेट, थीम, महत्व





April 23, 2023 at 12:25PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर