World Malaria Day 2023: जानें थीम, डेट, हिस्ट्री और इस दिन का महत्त्व

World Malaria Day 2023: जानें थीम, डेट, हिस्ट्री और इस दिन का महत्त्व

https://ift.tt/8fNDv7b

World Malaria Day 2023: मलेरिया प्लाज्मोडियम पैरासाइट के कारण होने वाली बीमारी है जो इन्फेक्टेड फीमेल एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलती है। मलेरिया एक जानलेवा बिमारी है। इस बिमारी में पीड़ित को तेज बुखार होता है। यह बीमारी काफी आम है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) की मानें तो दुनिया की लगभग आधी आबादी को मलेरिया का खतरा है। साल 2021 में, अनुमानित 247 मिलियन लोग 85 देशों में मलेरिया से पीड़ित हुए। उसी वर्ष, इस बीमारी ने लगभग 619 000 लोगों की जान ले ली। हालांकि इसकी रोकथाम और इलाज दोनों मुमकिन है। इसे फैलने से रोकने के लिए सबसे पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए की हमारे आस-पास साफ-सफाई है क्यूंकि मच्छर हमेशा गंदगी में पनपते है। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि कहीं भी पानी जमा ना हो। ठहरे हुए पानी में मच्छर जनम लेते है।

malaria9.jpg


World Malaria Day 2023, History, Importance:
हर साल अप्रैल 24 को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। यह 2007 की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान डब्ल्यूएचओ मेंबर स्टेट्स द्वारा स्थापित किया गया था। इस दिन का उद्देश्य मलेरिया से लड़ने, उसकी रोकधाम करने और उसके बारे मैं जानकारी फैलना है। वर्ल्ड मलेरिया डे मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लगातार इन्वेस्टमेंट और पोलिटिकल कमिटमेंट की आवश्यकता को उजागर करने का एक अवसर है।

World Malaria Day 2023,Theme: इस साल वर्ल्ड मलेरिया डे का थीम है “टाइम टू डिलीवर जीरो मलेरिया: इन्वेस्ट, इन्नोवेट, इम्प्लीमेंट” इस थीम के साथ डब्ल्यूएचओ तीसरे "आई" यानी इम्प्लीमेंट (लागू करें) पर ध्यान केंद्रित करेगा और विशेष रूप माजूदा टूल्स और स्ट्रैटेजी के जरिये लोगों तक पहुंचना और उनकी मदद करना है।

यह भी पढ़ें: एंग्जायटी महसूस हो रही है? ये 6 फूड्स एंग्जायटी को कम करने में मदद कर सकते हैं

malaria6.jpg


Malaria Disease: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक कुछ लोग दूसरों की तुलना में सीरियस मलेरिया डेवेलोप करने के लिए अधिक संवेदनशील होते हैं। नवजात शिशु और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और एचआईवी/एड्स के रोगियों को विशेष रिस्क होता है।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेस का असर महसूस कर रहे हैं? आपका गट हेल्थ कुछ कहना चाहता है, जानिए यहां





April 24, 2023 at 11:24AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर