सेहत के लिए सुपर फूड माना जाता है मैंगो जिंजर

सेहत के लिए सुपर फूड माना जाता है मैंगो जिंजर

https://ift.tt/YPKJQ0X

Superfood Mango Ginger: मैंगो जिंजर जिसे कुरकुमा अमांडा या करक्यूमिन भी कहा जाता है, अदरक से संबंधित एक पौधा है। इसका स्वाद और सुगंध पके आम के समान होता है। यह भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है और इसका उपयोग फूड्स और हर्ब्स दोनों के लिए किया जाता है। मेंगो जिंजर से जुड़े कई स्वास्थ्य लाभ है। पब मेड सेंट्रल में प्रकाशित एक आर्टिकल के अनुसार मैंगो जिंजर में एंटीऑक्सीडेंट,एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और इन्सेक्टीसाइड प्रॉपर्टीज सहित 130 से अधिक कंपाउंड्स होते हैं। मैंगो जिंजर में करक्यूमिन सहित करक्यूमिनोइड्स होते हैं, जो इसके कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार होते हैं। स्टडीज से पता चलता है की सेहत पर करक्यूमिन का काफी पॉजिटिव असर है। यह पाचन में मदद करता है, खांसी और बुखार से राहत दिलाता है और भूख बढ़ा सकता है। पब मेड सेंट्रल के एक आर्टिकल के अनुसार स्टडीज से पता चलता है कि मैंगो जिंजर में पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों को ठीक करने और घावों को बंद करने में मदद करने के लिए बहुत लाभकारी है।

mangoginger4.jpg


Skin Care: मैंगो जिंजर में त्वचा की देखभाल करने वाले गुण पाए जाते हैं। इस कारण त्वचा की देखभाल में कुछ घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता है। यह त्वचा से पिगमेंटेशन हटा सकता है और स्किन का टेक्सचर सुधारने में मदद कर सकता है।

Muscle Health: मैंगो जिंजर में पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों को ठीक करने और घावों को बंद करने में मदद करने के लिए बहुत लाभकारी है। इसका उपयोग रह्यूमैटिस्म , कन्कशन्स और मोच जैसी स्थितियों के इलाज के लिए किया जा सकता है।

Digestion: मैंगो जिंजर को आमतौर पर पाचन में सहायता के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें डाइजेस्टिव गुण होते हैं जो सूजन और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Anti Inflammatory: मैंगो जिंजर में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह आर्थराइटिस और इंफ्लेमेटरी बोवेल डिजीज (IBD) से परेशान व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। करक्यूमिन सूजन को कम करने और लिवर को अल्कोहल और ड्रग्स से होने वाले नुकसान से बचाने में भी मददगार है।

Traditional Herb: मैंगो जिंजर का उपयोग होम रेमेडीज के तौर पर खांसी, जुकाम और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस संबंधी बीमारियों को कम करने के लिए किया जाता हैं, क्योंकि इसमें ब्रोन्कोडायलेटर गुण होते हैं।

Disclaimer: मैंगो जिंजर सहित किसी भी ट्रेडिशनल दवा या हर्ब को लेने से पहले एक्सपर्ट व अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। ऐसा खासकर उन लोगों के लिए भी है जिन्हे कोई अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति है या वे किसी प्रकार की दवाइयां ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: स्वस्थ आंखों के लिए ये विटामिन है जरूरी...





May 26, 2023 at 03:31PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर