Heart Health to Nutrient Boost: जानिए क्या है बादाम के कमाल के फायदे...
https://ift.tt/Vtjpvr7
Almonds, Heart Health to Nutrient Boost: बादाम एक तरह का ड्राई फ्रूट है, हालांकि ऐसा भी कहा जाता है की यह ड्राई फ्रूट ना होकर एक बीज (Seed) है लेकिन आमतौर पर इसे ड्राई फ्रूट ही माना जाता है पेड़ों पर उगता है। इसे भिगो कर, कच्चा, रोस्ट करके या किसी भी स्पाइसी या स्वीट फ़ूड में दाल कर खाया जा सकता है। यह अपने टेस्ट और हेल्दी गुणों के लिएपॉपुलर हैं। बादाम बहुत पौष्टिक होते हैं और इसी कारण इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि बादाम में स्वयं कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार बादाम में अनसेट्यूरेटेड फैट होता है जो हमारे ब्लड कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में सुधार ला सकता है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कोलेस्ट्रॉल को हमारी आर्टरीज को बंद करने से रोकने में मदद करता है। एक स्टडी से पता चलता है कि बादाम खाने से हमारे ब्लड में विटामिन ई की मात्रा बढ़ सकती है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व हमारे अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है या उसे बनाए रख सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है की हर दिन लगभग 45 ग्राम (लगभग एक मुट्ठी) बादाम खाना चाहिए।
Good Skin: बादाम में अच्छी मात्रा में विटामिन ई मौजूद है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह बॉडी के सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है। यह फ्री रेडिकल्स (free radicals) से लड़कर और बढ़ती उम्र की रोकधाम करता है और त्वचा के स्वास्थ्य को लाभ पहुँचा सकता है। बादाम में मौजूद हेल्दी फैट भी त्वचा को मॉइस्चराइज करने और उसकी लोच बनाए रखने में सहायता करती है।
Healthy Weight: बादाम हमारी बॉडी का वेट मैनेज करने में मदद कर सकता है। हालांकि इसमें भरपूर कैलोरी होती है इसके बावजूद यह वजन घटाने में कारगर है। बादाम में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट है जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है और ज्यादा कैलोरी के सेवन को कम करता है।
Nutrition Rich: बादाम में मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट और कैल्शियम सहित आवश्यक पोषक तत्व हमारी बॉडी की सही फंक्शनिंग में मदद करती है। इसमें मौजूद सभी नुट्रिएंट्स हमारी सेहत का पूरा ख़याल रखते हैं।
Healthy Heart: बादाम मोनोअनसैचुरेटेड फैट को हार्ट हेल्दी फैट कहा जाता है। यह फैट बादाम में भरपूर मात्रा में होते हैं। रोज बादाम का सेवन करने से एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हार्ट डिजीज के रिस्क के कम किया जा सकता है।
Strong Bones: बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अपनी हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए और उनकी उम्र बढ़ने के लिए बादाम को बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: स्वस्थ आंखों के लिए ये विटामिन है जरूरी...
May 26, 2023 at 10:47AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment