World No Tobacco Day 2023: जानिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की डेट, हिस्ट्री, थीम और महत्व

World No Tobacco Day 2023: जानिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की डेट, हिस्ट्री, थीम और महत्व

https://ift.tt/kMBc5uN

World No Tobacco Day 2023: तम्बाकू के कई शारीरिक व इकोनॉमिक नुक्सान हैं। एक और जहां तम्बाकू के सेवन से कई बीमारियां हों सकती है वहीं दूसरी और यह ग्लोबल फ़ूड क्राइसिस का कारण बन सकता है। तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में तंबाकू की खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों की वकालत करने के लिए 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (डब्ल्यूएनटीडी) मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation, WHO) के अनुसार तम्बाकू उगाना हमारे स्वास्थ्य, किसानों के स्वास्थ्य और पूरे प्लेनेट के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसका बड़ा कारण है तम्बाकू इंडस्ट्री जो तम्बाकू के अलावा कोई और अनाज उगाने के प्रयासों में हस्तक्षेप करती है और ग्लोबल फ़ूड क्राइसेस का कारण बनती है। वर्ल्ड नो टोबैको डे एक कैंपेन है जो सरकार को तम्बाकू उगाने वाली सब्सिडी को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही इससे हुई बचत से किसानों को सस्टेनेबल अनाज उगाने में मदद मिल सकती है और फ़ूड सिक्योरिटी व नुट्रिशन की क्वालिटी में सुधार लाया जा सकता है।

nosmoking2.jpg


History of World No Tobacco Day 2023:
साल 1987 में, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने तंबाकू की महामारी और इसके विनाशकारी स्वास्थ्य परिणामों पर देश- दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की स्थापना की। सबसे पहला विश्व तंबाकू निषेध दिवस 7 मई, 1988 को "तंबाकू या स्वास्थ्य: स्वास्थ्य चुनें" थीम के साथ मनाया गया था। तभी से हर साल यह दिन तंबाकू नियंत्रण से संबंधित एक जरूरी थीम पर केंद्रित होता है। इन थीम का उद्देश्य तम्बाकू उपयोग के विभिन्न पहलु और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना और सभी को जानकारी देना है।

World No Tobacco Day 2023, Theme: वर्ल्ड नो टोबैको डे मई 31 को है। इस साल इसका थीम "हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं" ( We need food, Not tobacco) तय किया है। पिछले कुछ सालों से वर्ल्ड नो टोबैको डे ने कई विषयों पर फोकस किया है। इनमें तम्बाकू एडवरटाइजिंग, सेकंड हैंड स्मोक, तंबाकू टैक्सेशन , तम्बाकू इंडस्ट्री का हस्तक्षेप, तंबाकू पैकेजिंग और युवा रोकथाम मुख्य हैं।:

fresh-fruits-2305192_1280.jpg


World No Tobacco Day 2023, Objectives:
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस जागरूकता बढ़ाने, तम्बाकू नियंत्रण नीतियों को बढ़ावा देने और तम्बाकू मुक्त दुनिया की वकालत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करता है। इस दौरान कई केम्पेन आयोजित किये जाते हैं जिनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जन जागरूकता अभियान, शैक्षिक कार्यक्रम, समर्थन कार्यक्रम और नीति समर्थन जैसी विभिन्न गतिविधियाँ और पहल शामिल हैं।

1. गवर्नमेंट को तम्बाकू उगाने पर मिलने वाली सब्सिडी समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना और उस सेविंग से किसानों को अन्य उपयोगी अनाज उगने में मदद करना है जिससे बेहतर फ़ूड सिक्योरिटी और नुट्रिशन मिले।

2. किसानों में तम्बाकू के दुष्प्रभाव और अन्य अनाज उगाने के फायदों से अवगत व अवेयर करना और उन्हें तम्बाकू उगने से रोकना। साथ ही उनमें स्थायी फसलें उगाने के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

3. तम्बाकू की खेती को कम करके मरुस्थलीकरण (desertification) और पर्यावरणीय सम्बंधित परेशानियों से निपटने के प्रयासों का समर्थन करना।

4. सस्टेनेबल आजीविका कार्य (sustainable livelihoods work) में बाधा डालने वाली इंडस्ट्री को बेनकाब करना।

यह भी पढ़ें: 7 ऐसी बीमारियां जो वीमेन को स्मोकिंग से हो सकती हैं





May 24, 2023 at 01:50PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर