UTILITY- रलव क नए सरकलर स यतरय क ऐस मलग य वशष लभ

UTILITY- रेलवे के नए सर्कुलर से यात्रियों को ऐसे मिलेगा ये विशेष लाभ

https://ift.tt/5hHjKWZ

रेलवे की ओर से यात्रियों को सहुलियत देते हुए नई व्यवस्था के तहत विशेष लाभ प्रदान किया गया है, ऐसे में रेलवे कुछ निश्चित स्थितियों में यात्रियों का 5-6 प्रतिशत किराया भी वापस लौटाएगा। वहीं यदि किसी ने डिजिटल पेमेंट या फिर ई टिकट बनवाया है तो इस नए सर्कुलर के बाद बची राशि उनके खाते में पहुंचेगी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला है क्या...

यदि आपने एसी थ्री कोच में वेटिंग टिकट बुक करवाया है और चार्ट बनने पर टिकट एसी इकोनॉमी कोच में एडजस्ट हो जाता है तो आपको रिफंड मिल सकता है। यह सुविधा उन यात्रियों को दी जा रही है जो बुकिंग कराते वक्त ऑटो अपग्रेड ऑप्शन ले रहे हैं।

 

indian_railway-4ac_coach.jpg

ऑप्शन नहीं लेने वाले यात्रियों को काउंटर पर जाकर दोबारा रिफंड फार्म या आवेदन देना होगा। रेलवे का दावा है कि इसके विपरीत यदि आपका स्लीपर या एसी इकोनॉमी का टिकट सामान्य एसी कोच में एडजस्ट किया जाता है तो आपसे कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। जानकारी के अभाव में बीते दस दिन से कई यात्री परेशान हो रहे थे जिसके बाद रेलवे ने सर्कुलर जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

5-6% खाते में पहुंचेगा
इस नई व्यवस्था के बाद रेलवे यात्रियों का 5-6 प्रतिशत किराया भी वापस लौटाएगा। डिजिटल पेमेंट या फिर ई टिकट बनवाया है तो बची राशि उनके खाते में पहुंचेगी। जिन यात्रियों ने कैश देकर टिकट लिया है, वह डेस्टिनेशन से बची राशि ले सकते हैं। बता दें कि थर्ड एसी में 72 सीट होती हैं वहीं एसी थर्ड इकोनॉमी कोच में 80 होती हैं। वहीं किराए में लगभग 5-6 प्रतिशत का अंतर रहता है।

 

Utility- इस रूट पर 1 सप्ताह के लिए रद्द रहेगी ट्रेन, कई का बदला, यहां देखें लिस्ट

 

indian_railway-2ac_coach.jpg

एसी थर्ड का कंफर्म टिकट नहीं मिलने या वेटिंग क्लीयर नहीं होने पर एसी इकोनॉमी कोच में इन्हें एडजस्ट किया जा रहा है। ट्रेन में -एम- श्रेणी के नंबर जैसे (एम1, एम2, एम3) के नाम से ये कोच पहचाने जाएंगे। भोपाल रेल मंडल की तीन ट्रेनों में एसी इकोनॉमी कोच जोड़े हैं। इनमें रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्स., रानी कमलापति-रीवा एक्स. और भोपाल-जयपुर एक्स.शामिल है।

indian_railway-ac_coach.jpg

सामान्य एसी टिकट यदि एसी इकॉनोमी कोच में एडजस्ट हो रहा है तो इसका डिफरेंस डेस्टिनेशन पर पहुंचने पर यात्री के खाते में आइआरसीटीसी के माध्यम से जमा करवाया जा रहा है।
- अरुण शर्मा, सीनियर डीसीएम, भोपाल





June 30, 2023 at 12:43PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की चेतावनी:इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आई दरार, 80 फीसदी फ्लाइट सिस्टम हुआ एक्सपायर; 2025 तक टूट सकते हैं यहां के उपकरण

युवाओं में बदलाव लाने की शक्ति, बस कुछ करने का जुनून होना चाहिए

नॉनस्टिक पैन और हेयर डाई से हो सकता है कैंसर